हिंदी
APPLE INC.
macOS Sonoma के लिए सॉफ़्टवेयर लाइसेंस समझौता
Apple ब्रांडेड सिस्टम पर उपयोग करने के लिए
कृपया APPLE सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने से पहले इस सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध (“लाइसेंस”) को ध्यान से पढ़ें। APPLE सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके आप इस लाइसेंस की शर्तों को स्वीकार करने की सहमति देते हैं। यदि आप इस लाइसेंस की शर्तों से सहमत नहीं हैं तो APPLE सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल न करें और/या उसका उपयोग न करें और यदि शर्तों के विकल्प “सहमत” या “असहमत” दिए गए हों तो, “असहमत” पर क्लिक करें। यदि आपको किसी APPLE हार्डवेयर की खरीदारी के साथ APPLE सॉफ़्टवेयर मिला है और यदि आप इस लाइसेंस की शर्तों से सहमत नहीं हैं तो आप APPLE की वापसी नीति के तहत वापसी अवधि के अंदर धन वापसी के लिए संपूर्ण APPLE हार्डवेयर/ सॉफ़्टवेयर पैकेज को APPLE STORE या उस प्राधिकृत वितरक के पास वापस दे सकते हैं जहाँ से आपने इसे लिया था। APPLE की वापसी नीति https://www.apple.com/in/legal/sales-support/ पर देखी जा सकती है। रिफंड पाने के लिए आपको पूरा हार्डवेयर/सॉफ़्टवेयर पैकेज वापस करना होगा।
महत्वपूर्ण नोट: इस सॉफ़्टवेयर को सामग्री का पुनः उत्पादन करने, संशोधित करने, प्रकाशित करने या वितरित करने के लिए तब तक उपयोग किया जा सकता है जब तक कॉपीराइट न की गई सामग्री, ऐसी सामग्री जिसका कॉपीराइट आपके पास हो या ऐसी सामग्री जिसके पुनः उत्पादन, संशोधन, प्रकाशन या वितरण के लिए आप प्राधिकृत हों या आपको कानूनी रूप से इसकी अनुमति हो, को केवल पुनः उत्पादित करने, संशोधित करने, प्रकाशित करने और वितरित करने का लाइसेंस आपके पास है। यदि आप किसी सामग्री को कॉपी करने, संशोधित करने, प्रकाशित करने या वितरित करने के अपने अधिकार के बारे में अनिश्चित हैं, तो आपको अपने कानूनी सलाहकार से संपर्क करना चाहिए।
1. सामान्य।
क. Apple सॉफ़्टवेयर (जिसमें बूट ROM कोड शामिल है), कोई भी तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर, प्रलेखन, इंटरफ़ेस, कंटेंट, फ़ॉन्ट और कोई भी डेटा जो आपके डिवाइस (“मूल Apple सॉफ़्टवेयर”) के साथ आया है, जिसे फ़ीचर संवर्धन, सॉफ़्टवेयर अपडेट सुरक्षा प्रतिक्रियाएँ, सिस्टम फ़ाइलें या आपके डिवाइस या समर्थित पेरिफ़ेरल डिवाइस के लिए Apple द्वारा प्रदान किया गया सिस्टम रीस्टोर सॉफ़्टवेयर ("Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तन") द्वारा अपडेट किया जा सकता है या बदला जा सकता है, चाहे यह Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर, आंतरिक संग्रहण पर, हटाने योग्य मीडिया पर, डिस्क पर, रीड ओनली मेमोरी या किसी अन्य मीडिया अथवा किसी अन्य रूप (मूल Apple सॉफ़्टवेयर और Apple सॉफ़्टवेयर अपडेट को सामूहिक रूप से “Apple सॉफ़्टवेयर” कहा गया है) में पहले से इंस्टॉल हो, को लाइसेंस Apple Inc. (“Apple”) द्वारा आपको केवल इस लाइसेंस की शर्तों के अधीन उपयोग के लिए दिया गया है तथा इसे बेचा नहीं गया है। Apple और/या Apple के लाइसेंसकर्ता, Apple सॉफ़्टवेयर का स्वामित्व अपने पास रखते हैं और उन सभी अधिकारों को अपने पास सुरक्षित रखते हैं जिन्हें स्पष्ट रूप से आपको प्रदान नहीं किया गया है। आप सहमति देते हैं कि इस लाइसेंस की शर्तें किसी भी Apple-ब्रांडेड ऐप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर प्रोडक्ट पर लागू होंगी जो हो सकता है कि आपके Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर पहले से इंस्टॉल हो, यदि ऐसा प्रोडक्ट एक अलग लाइसेंस के साथ नहीं आता है, तो ऐसी स्थिति में आप इस बात से भी सहमत होते हैं कि उस लाइसेंस की शर्तें आपके उस प्रोडक्ट का उपयोग नियंत्रित करेंगी।
ख. Apple अपने विवेकाधिकार से भावी Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तन उपलब्ध करा सकता है। Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तन, यदि कोई हो, आवश्यक नहीं कि सभी मौजूदा सॉफ़्टवेयर विशेषताओं या नई विशेषताओं को शामिल करे जिन्हें Apple नए या अन्य Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर मॉडल के लिए रिलीज़ करता है। इस लाइसेंस की शर्तें Apple द्वारा प्रदान किए गए किसी भी Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तनों को नियंत्रित करेंगी, जब तक कि ऐसे Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तन एक अलग लाइसेंस के साथ नहीं आते हैं, जिस स्थिति में उस लाइसेंस की शर्तें लागू होंगी।
ग. Apple सॉफ़्टवेयर में मौजूद शीर्षक और बौद्धिक संपदा अधिकार तथा Apple सॉफ़्टवेयर द्वारा प्रदर्शित कोई भी कंटेंट या ऐसा कंटेंट जिसे Apple सॉफ़्टवेयर द्वारा ऐक्सेस किया गया हो, वह कंटेंट उस संबंधित कंटेंट के स्वामी का होता है। ऐसे कंटेट को कॉपीराइट या अन्य बौद्धिक संपदा कानूनों और अनुबंधों द्वारा संरक्षित किया जा सकता है, और यह ऐसे कंटेट प्रदान करने वाले तीसरे पक्ष के उपयोग की शर्तों के अधीन हो सकता है। यहाँ बताई गई बातों के अलावा, यह लाइसेंस आपको इस प्रकार के कंटेंट का उपयोग करने का अधिकार नहीं देता है और न ही इस प्रकार का कंटेंट आपको निरंतर उपलब्ध कराए जाने की गारंटी देता है। आपको News या Maps के माध्यम से ऐक्सेस की गई किसी भी छवि को स्टैंड-अलोन फ़ाइल के रूप में पुनः प्रकाशन, पुनः स्थानांतरण या पुन: उत्पादन के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
2. अनुमत लाइसेंस के उपयोग और प्रतिबंध।
क. पहले से इंस्टॉल किया गया और एकल-कॉपी वाला Apple सॉफ़्टवेयर लाइसेंस। इस लाइसेंस के नियम और शर्तों के तहत, जब तक आप Mac App Store से, किसी ऑटोमैटिक डाउनलोड द्वारा या वॉल्यूम लाइसेंस, रखरखाव या Apple से अन्य लिखित अनुबंध के तहत Apple सॉफ़्टवेयर को प्राप्त नहीं करते तब तक आपको किसी एकल Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर कभी भी एक बार Apple सॉफ़्टवेयर की एक (1) कॉपी इंस्टॉल करने, उपयोग करने और रन करने के लिए सीमित, गैर विशिष्ट लाइसेंस दिया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपको Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर पहले से इंस्टॉल किया हुआ Apple सॉफ़्टवेयर प्राप्त है, तो आप पर ये एकल-कॉपी लाइसेंस शर्तें लागू होती हैं।
ख. Mac App Store लाइसेंस। यदि आप Apple सॉफ़्टवेयर के लिए Mac App Store से या ऑटोमैटिक डाउनलोड द्वारा लाइसेंस प्राप्त करते हैं, तो इस लाइसेंस के नियम और शर्तों के अनुसार तथा Apple Media Services के नियम व शर्तों (https://www.apple.com/in/legal/internet-services/itunes/) में निर्धारित सेवा व कंटेंट उपयोग नियमों (“उपयोग के नियम”) से प्राप्त अनुमति के अनुसार, आपको सीमित, गैर हस्तांतरणीय, गैर विशिष्ट लाइसेंस प्रदान किया जाता है:
(i) व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए डाउनलोड, इंस्टॉल, उपयोग और रन करने के लिए, प्रत्येक Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर सीधे Apple सॉफ़्टवेयर की एक (1) कॉपी, जिस पर macOS Ventura, macOS Monterey, macOS Big Sur, macOS Catalina, macOS Mojave, या macOS High Sierra ("Mac कंप्यूटर") चल रहा है, जिसका स्वामित्व या नियंत्रण आपके पास है;
(ii) यदि आपका कोई वाणिज्यिक उपक्रम या शैक्षणिक संस्थान है, तो Apple सॉफ़्टवेयर की एक (1) कॉपी को डाउनलोड, इंस्टॉल, उपयोग और रन करने के लिए या तो: (क) आपके स्वामित्व या नियंत्रण वाले हर उस Mac कंप्यूटर पर एक व्यक्ति द्वारा या (ख) किसी एक शेयर किए गए Mac कंप्यूटर पर एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा उपयोग करें। उदाहरण के तौर पर एक अकेला कर्मचारी, कर्मचारी के डेस्कटॉप Mac Computer तथा लैपटॉप Mac Computer दोनो पर ही Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकता है या बहुत सारे छात्र, संसाधन केन्द्र या लाइब्रेरी में स्थित किसी Mac Computer पर Apple सॉफ़्टवेयर का क्रमिक रूप से उपयोग कर सकते हैं; और
(iii) वर्चुअल ऑपरेटिंग सिस्टम वातावरण के भीतर, Apple सॉफ़्टवेयर, या किसी पूर्व macOS या OS X ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ़्टवेयर या Apple सॉफ़्टवेयर के बाद के रिलीज़ की दो (2) अतिरिक्त प्रतियों या इंस्टेंसेस को इंस्टॉल, उपयोग और चलाने के लिए आपके स्वामित्व या नियंत्रण वाला प्रत्येक Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर, जो पहले से ही इन उद्देश्यों के लिए Apple सॉफ़्टवेयर चला रहा है: (क) सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट; (ख) सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट के दौरान टेस्टिंग; (ग) macOS Server का उपयोग; या (घ) निजी, गैर-वाणिज्यिक उपयोग।
अनुभाग 3 की स्पष्ट अनुमतियों के अतिरिक्त ऊपर दिए गए अनुभाग 2ख(iii) में निर्धारित अनुमतियों के अनुसार सर्विस ब्यूरो, समय-साझाकरण, टर्मिनल-साझाकरण या अन्य इसी प्रकार की सेवाओं के संबंध में Apple सॉफ़्टवेयर की वर्चुअल कॉपियों या अन्य सिस्टमों का उपयोग करने की आपको अनुमति नहीं है। इस अनुभाग 2ख की स्पष्ट अनुमतियों के अतिरिक्त आप Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग Apple द्वारा संचालित किसी भी सिस्टम सॉफ़्टवेयर को रन करने के लिए नहीं कर सकते, जिसमें Mac कंप्यूटर पर आभासी ऑपरेटिंग सिस्टम परिवेश वाले iOS, iPadOS, watchOS या tvOS शामिल हैं।
ग. वॉल्यूम या रखरखाव लाइसेंस। यदि आपने Apple सॉफ़्टवेयर को Apple के साथ वॉल्यूम या रखरखाव लाइसेंस प्रोग्राम के अंतर्गत प्राप्त किया है, तो आपके स्वामित्व वाले या आपके नियंत्रण वाले Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर Apple सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने, इंस्टॉल करने, उपयोग और रन करने के लिए प्रतियों की संख्या का निर्धारण आपके वॉल्यूम या रखरखाव लाइसेंस की शर्तों के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा Apple द्वारा लिखित इस बात से भी आप सहमत हैं कि वॉल्यूम और रखरखाव लाइसेंस के अंतर्गत प्राप्त Apple सॉफ़्टवेयर के आपके उपयोग पर इस लाइसेंस के अन्य सभी नियम और शर्तें लागू होंगी।
घ. सिस्टम आवश्यकताएँ; Apple ID. कृपया ध्यान रखें कि Apple सॉफ़्टवेयर Apple द्वारा निर्देशित विशिष्ट सिस्टम आवश्यकताओं को पूर्ण करने वाले केवल Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर समर्थित है। इसके अलावा, Apple सॉफ़्टवेयर और कुछ सेवाओं की विशेष सुविधाओं का उपयोग करने के लिए और उन्हें ऐक्सेस करने के लिए (जैसा कि अनुभाग 6 में निर्धारित है) आपको एक विशिष्ट उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड संयोजन के लिए आवेदन करने की आवश्यकता हो सकती है जिसे Apple ID कहा जाता है।
ङ. फ़़ॉन्ट। इस लाइसेंस के नियम व शर्तों के अधीन, Apple सॉफ़्टवेयर को रन करने के दौरान कंटेंट को दिखाने और प्रिंट करने के लिए आप Apple सॉफ़्टवेयर के साथ मिले फ़ॉन्ट का उपयोग कर सकते हैं; हालाँकि, यदि संबंधित फ़ॉन्ट से जुड़े एम्बेडिंग प्रतिबंधों द्वारा अनुमति दी जाती है तो आप कंटेंट में केवल फ़ॉन्ट एम्बेड कर सकते हैं। यह एम्बेडिंग प्रतिबंध आपको फ़ॉन्ट बुक/प्रीव्यू/फ़ॉन्ट जानकारी दिखाएँ पैनल में मिल सकते हैं।
च. वॉइस; लाइव कैप्शन। इस लाइसेंस के नियम व शर्तों के अधीन, आप ये कर सकते हैं: (i) (1) Apple सॉफ़्टवेयर चलाते समय और (2) अपने व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए अपने स्वयं के मूल कंटेंट और प्रोजेक्ट बनाने के लिए; Apple सॉफ़्टवेयर ("सिस्टम वॉइस") में शामिल सिस्टम वॉइस का उपयोग कर सकते हैं (ii) Apple सॉफ़्टवेयर ("लाइव कैप्शन") द्वारा रियल टाइम में डिवाइस पर स्वचालित रूप से जेनरेट किए गए लाइव कैप्शन का उपयोग कर सकते हैं, चाहे उसे FaceTime कॉल के दौरान या अन्यथा, केवल आपके व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए जेनरेट किया गया हो; और (iii) अपने व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए अपनी व्यक्तिगत आवाज़ का उपयोग करके डिवाइस पर अपनी आवाज़ जैसी लगने वाली एक आवाज़ ("पर्सनल वॉइस") बनाने के लिए पर्सनल वॉइस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। इस लाइसेंस द्वारा सिस्टम वॉयस लाइव कैप्शन या पर्सनल वॉइस के किसी अन्य निर्माण या उपयोग की अनुमति नहीं है जिसमें लाभ, गैर-लाभकारी, सार्वजनिक साझाकरण या व्यावसायिक संदर्भ में किसी भी सिस्टम वॉइस, लाइव कैप्शन या पर्सनल वॉइस के उपयोग, पुनरुत्पादन, डिस्प्ले, प्रदर्शन, रिकॉर्डिंग, प्रकाशन या पुनर्वितरण शामिल हैं, लेकिन यह इन सीमित नहीं है।
छ. Photos ऐप की सुविधाएँ और समर्थन। Apple सॉफ़्टवेयर का Photos ऐप्लिकेशन (“Photos ऐप”) कुछ वीडियो और फ़ोटो फ़ॉर्मेट का समर्थन नहीं कर सकता। Photos ऐप की कुछ सुविधाओं का उपयोग आपके कैमरे की सुविधाओं पर निर्भर करता है। Photos ऐप और किसी अन्य Apple या तृतीय पक्ष सेवाओं के साथ तस्वीरें सिंक्रोनाइज़ करने से डेटा नष्ट हो सकता है। Photos ऐप के स्लाइड शो ग्राफ़िक, म्यूज़िक और थीम, केवल निजी, गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए हैं जिन्हें आपने स्लाइड शो में Photos ऐप का उपयोग कर बनाया है। आप Photos ऐप के अंतर्गत पाई गई या उसके भाग के रूप में प्रदान की गई किसी भी तस्वीर, छवि, ग्राफ़िक, आर्टवर्क, ऑडियो, वीडियो या ऐसी संपत्ति (“डिजिटल सामग्री”) को वाणिज्यिक उद्देश्य या अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं कर सकते, निकाल नहीं सकते या उसे वितरित नहीं कर सकते या अन्यथा Photos ऐप के भाग के रूप में डिजिटल सामग्री का उपयोग उसके अभिप्रेत उपयोग के उसके संदर्भ के बाहर नहीं कर सकते हैं।
ज. कंटेंट कैशिंग की सुविधाएँ।
1. इस हद तक कि Apple और/या उसके सहयोगी Apple सॉफ़्टवेयर के कुछ फ़ीचर्स ("सामग्री कैशिंग फ़ीचर्स") को कैशिंग के लिए विशेष सॉफ़्टवेयर और/या कंटेंट उपलब्ध कराते हैं (उदाहरण के लिए, Mac App Store से लागू कंटेंट) ("Apple योग्य कंटेंट"), ऐसे Apple योग्य कंटेंट को स्वचालित रूप से डाउनलोड और स्थानीय रूप से आपके Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर (इस अनुभाग के प्रयोजनों के लिए, ऐसे Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर को "कैशिंग सक्षम Mac" के रूप में संदर्भित किया जाता है) पर कैश कर सकते हैं जो Apple सॉफ़्टवेयर चला रहा है। Apple सॉफ़्टवेयर की कंटेंट कैशिंग सुविधाएँ उपयोग करके, आप सहमति देते हैं कि Apple आपके कैशिंग सक्षम Mac पर उक्त Apple मान्य कंटेंट को डाउनलोड कर सकता है और कैश रख सकता है। आप अपने कैशिंग सक्षम Mac पर सिस्टम सेटिंग के अंतर्गत साझाकरण पर जाकर किसी भी समय Apple सॉफ़्टवेयर की कंटेंट कैशिंग सुविधाएँ बंद कर सकते हैं।
2. Apple सॉफ़्टवेयर की कंटेंट कैशिंग सुविधाएँ केवल आपके स्वामित्व या नियंत्रण वाले कैशिंग सक्षम Mac पर उपयोग के लिए और आपके घर, कंपनी या संगठन के भीतर अधिकृत अंतिम उपयोगकर् को उक्त Apple मान्य कंटेंट की तेज़ी से डिलीवरी करने के एकमात्र उद्देश्य के लिए प्रदान की जाती हैं। आप समझते हैं कि ऐसे उपयोगकर्ता को Apple मान्य कंटेंट प्राप्त होने से पहले Apple से अलग से प्रमाणन लेने की आवश्यकता हो सकती है और यह कि आपके कैशिंग सक्षम Mac के उपयोग द्वारा Apple मान्य कंटेंट की तेज़ डिलीवरी से उन शर्तों में संशोधन नहीं होगा जिनके अंतर्गत आपको या आपके अंतिम उपयोगकर्ता को उक्त Apple मान्य कंटेंट प्राप्त होता है।
3. आप स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि Apple मान्य कंटेंट का समस्त उपयोग लागू होने वाली उन लाइसेंस शर्तों के अधीन आता है जिनसे कैश किए जाने वाले Apple मान्य कंटेंट का प्रकार नियंत्रित होता है। इन शर्तों में Apple मीडिया सेवा के नियम व शर्तें, iCloud नियम व शर्तें, iTunes U प्रशिक्षक अनुबंध, iTunes U सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध और/या लागू होने वाली वे लाइसेंस शर्तें शामिल हो सकती हैं, परंतु इन्हीं तक सीमित नहीं है जो डाउनलोड किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर के साथ शामिल हैं, सिवाय उस स्थिति के जबकि डाउनलोड के साथ उसका अपना अलग लाइसेंस अनुबंध शामिल नहीं था, डाउनलोड के साथ उसका अपना अलग लाइसेंस अनुबंध शामिल होने की स्थिति में बाद वाला अनुबंध लागू होगा। Apple सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंधों (SLAs) की सूची यहाँ मिल सकती है: https://www.apple.com/in/legal/sla/। आप स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि आपके कैशिंग सक्षम Mac पर कंटेंट कैशिंग सुविधाओं के उपयोग और Apple मान्य कंटेंट के संग्रहण से उस सीमा से अधिक कोई अधिकार हस्तांतरित नहीं होते हैं जो आपको Apple मान्य कंटेंट की लागू अनुबंध शर्तों में दिए गए हैं और इससे किसी भी Apple मान्य कंटेंट में या किसी अन्य कॉपीराइट स्वामी के किसी भी अधिकार की प्राप्ति, मुक्ति या अन्य सीमा निर्मित नहीं होगी।
4. आप ऐसे नेटवर्क पर कंटेंट कैशिंग सुविधाएँ सक्षम रखते हुए अपना कैशिंग सक्षम Mac उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है जिसका स्वामित्व या नियंत्रण आपके पास नहीं है (या जिनके ऐसे उद्देश्यों के लिए आप कानूनी तौर से अधिकृत नहीं हैं) अथवा ऐसे अंतिम उपयोगकर्ता को Apple मान्य कंटेंट की ऐक्सेस देने के लिए अधिकृत नहीं हैं जो आपके घर, कंपनी या संगठन से बाहर हैं। आप केवल अपने व्यक्तिगत, गैर-वाणिज्यिक उपयोग अथवा अपनी कंपनी या संगठन के भीतर आंतरिक उपयोग के लिए कंटेंट कैशिंग सुविधाएँ उपयोग करने के लिए तथा इस दस्तावेज़ में स्पष्ट रूप से अनुमति दिए गए उपयोग के लिए सहमत हैं। आप किसी ऐसे तृतीय पक्ष को सेवा नहीं दे सकते हैं जो कंटेंट कैशिंग सुविधाएँ द्वारा दी जाने वाली सेवाओं या जानकारी से संबद्ध है या इनका लाभ उठाता है अथवा किसी भी प्रकार से कंटेंट कैशिंग सुविधाओं का उपयोग करता है।
5. Apple सॉफ़्टवेयर की कंटेंट कैशिंग सुविधाएँ सक्षम करके, आप सहमति देते हैं कि Apple द्वारा आपके कैशिंग सक्षम Mac पर Apple मान्य कंटेंट को संग्रहित, सुरक्षित किया जा सकता है और निगरानी रखी जा सकती है और वह आपके कैशिंग सक्षम Mac और संबंधित नेटवर्क से जुड़ी तकनीकी जानकारी एकत्र और उपयोग कर सकता है जिसमें उक्त उद्देश्यों के लिए हार्डवेयर पहचानकर्ता और IP पते शामिल हैं परंतु इन्हीं तक सीमित नहीं हैं। आप सहमति देते हैं कि आप Apple सॉफ़्टवेयर, सेवाओं, Apple मान्य कंटेंट या अन्य Apple सॉफ़्टवेयर या तकनीक में अथवा इसके द्वारा लागू Apple की सत्यापन, संग्रहण या प्रमाणन प्रणालियों, डिजिटल हस्ताक्षर, डिजिटल अधिकार प्रबंधन या अन्य सुरक्षा प्रणालियों को अथवा ऐसा करने में अन्य पक्षों को सक्षम किए जाने को अक्षम, बाधित, हैक नहीं करेंगे, उसमें गतिरोध उत्पन्न नहीं करेंगे या अन्य प्रकार से हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
6. Apple के पास आपके कैशिंग सक्षम Mac पर Apple मान्य कंटेंट (उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपके द्वारा पहले कैश किया गया कंटेंट बाद में कैशिंग के लिए उपलब्ध न हो) की कैशिंग के लिए किसी भी समय उपलब्धता रोकने और आपके कैशिंग सक्षम Mac से किसी भी Apple मान्य कंटेंट को हटाने का विवेकाधीन अधिकार सुरक्षित है और उक्त प्रकरण में Apple की आपके प्रति कोई देयता नहीं होगी। आप समझते हैं कि हो सकता है कि Apple मान्य कंटेंट की उक्त कैशिंग सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध न हो। आप किसी भी समय कैश किए गए Apple मान्य कंटेंट को हटा सकते हैं और कंटेंट कैशिंग सुविधाएँ अक्षम कर सकते हैं।
झ. रिमोट डेस्कटॉप कनेक्शन। इस लाइसेंस के नियम व शर्तों के अधीन, जब किसी अन्य कंप्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (हर एक “डिवाइस”) से Apple सॉफ़्टवेयर (इस सेक्शन के उद्देश्य के लिए जैसे Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर का अर्थ है “Home Mac”) पर चल रहे Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर को स्क्रीन साझाकरण सुविधा द्वारा या किसी अन्य तरीके से दूरस्थ रूप से कनेक्ट करने के दौरान:
(i) Home Mac पर चल रहे और दिखाई दे रहे Apple सॉफ़्टवेयर के ग्राफ़िकल डेस्कटॉप सत्र को नियंत्रित करने के लिए कभी भी एक बार केवल एक (1) डिवाइस को ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दूरस्थ रूप से कनेक्ट किया जा सकता है; और
(II) Home Mac पर चल रहे और दिखाई दे रहे Apple सॉफ़्टवेयर के उसी ग्राफ़िकल डेस्कटॉप सत्र का साथ-साथ निरीक्षण करने के एकमात्र उद्देश्य के लिए उसी समय उचित संख्या में डिवाइसों को दूरस्थ रूप से कनेक्ट किया जा सकता है, जब तक कि वे Apple सॉफ़्टवेयर को किसी भी तरह से नियंत्रित न करते हों; लेकिन
(III) Apple सॉफ़्टवेयर के किसी अलग ग्राफ़िकल डेस्कटॉप सत्र को नियंत्रित करने के लिए जो Home Mac पर चल रहे और दिखाई दे रहे Apple सॉफ़्टवेयर से भिन्न है, कभी भी एक बार केवल एक (1) डिवाइस को ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दूरस्थ रूप से कनेक्ट किया जा सकता है और ऐसा कनेक्शन केवल Apple सॉफ़्टवेयर की स्क्रीन साझाकरण सुविधा द्वारा किया जा सकता है।
इस सेक्शन 2झ में या सेक्शन 3 में स्पष्ट रूप से दी गई अनुमति को छोड़कर या Apple द्वारा अन्यथा लाइसेंस दिए जाने की स्थिति को छोड़कर आप Apple सॉफ़्टवेयर या उसकी किसी भी कार्यक्षमता का सर्विस ब्यूरो, समय-साझाकरण, टर्मिनल साझाकरण या अन्य इसी प्रकार की सेवाओं के संबंध में उपयोग न करने के लिए सहमत होते हैं, चाहे ऐसी सेवाएँ आपके स्वयं के संगठन में या तृतीय पक्ष द्वारा प्रदान की गई हों।
ञ. अन्य उपयोग प्रतिबंध। इस लाइसेंस में दी गई अनुमतियाँ आपको Apple सॉफ़्टवेयर को किसी भी गैर-Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर इंस्टॉल करने, उपयोग करने या रन करने की या अन्य लोगों को ऐसा करने में सक्षम करने की अनुमति नहीं देती हैं और आप ऐसा न करने पर सहमत भी होते हैं। आप सहमत होते हैं कि आप Apple सॉफ़्टवेयर में शामिल या उस पर चिपकाई गई किसी भी तरह की स्वामी संबंधी सूचनाएँ (इनमें ट्रेडमार्क और कॉपीराइट सूचनाएँ शामिल हैं) को हटा, धुँधला या परिवर्तित नहीं करेंगे। इस लाइसेंस की शर्तों द्वारा अन्यथा अनुमति दिए जाने या Apple द्वारा अन्यथा लाइसेंस दिए जाने की स्थिति को छोड़कर: (i) एक बार में केवल एक उपयोगकर्ता ही Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकता है, और (ii) आप Apple सॉफ़्टवेयर को ऐसे नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं करा सकते जहाँ एक ही समय पर एकाधिक कंप्यूटरों द्वारा उसे रन या उपयोग किया जा सके। अनुभाग 3 में स्पष्ट रूप से दी गई अनुमति के अतिरिक्त आप Apple सॉफ़्टवेयर को किराए या लीज़ पर नहीं दे सकते, उसकी बिक्री, उसका पुनः वितरण या उसका सबलाइसेंस नहीं कर सकते हैं।
ट. बैकअप कॉपी। आप केवल बैकअप के उद्देश्य से Apple सॉफ़्टवेयर (Boot ROM कोड और अन्य Apple फ़र्मवेयर को छोड़कर जो Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर एम्बेडेड किए गए हैं या अन्य तरह से उसमें मौजूद हैं) की मशीन-पठनीय रूप में कॉपी बना सकते हैं; बशर्ते कि बैकअप कॉपी में सभी कॉपीराइट या अन्य स्वामित्व सूचनाएँ अपने मूल रूप में शामिल हों। Apple Boot ROM कोड और फ़र्मवेयर केवल Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर उपयोग किए जाने के लिए प्रदान किया गया है और आप Apple Boot ROM कोड या फ़र्मवेयर या उसके किसी भी भाग को कॉपी, संशोधित या पुनः वितरित नहीं कर सकते।
ठ. मौजूदा सॉफ़्टवेयर का माइग्रेशन। यदि आप एक Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर से दूसरे Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर सॉफ़्टवेयर का स्थानांतरण करने के लिए सेटअप/माइग्रेशन सहायक का उपयोग करते हैं तो कृपया यह याद रखें कि सॉफ़्टवेयर की मूल कॉपी का किसी अन्य कंप्यूटर पर स्थानांतरण होने के बाद उसका वर्तमान कंप्यूटर पर निरंतर उपयोग निषिद्ध हो सकता है, जब तक कि उन दोनों कंप्यूटर पर आपके पास उस सॉफ़्टवेयर की लाइसेंस कॉपी नहीं है। आपको लागू नियम व शर्तों के लिए संबंधित सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध जाँचना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर और सेवाएँ इस Apple सॉफ़्टवेयर के संगत न हों और इसलिए इस Apple सॉफ़्टवेयर के इंस्टॉलेशन से ऐसे तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर और सेवाओं की उपलब्धता और उपयोगिता प्रभावित हो सकती है।
ड. ओपन सोर्स। Apple सॉफ़्टवेयर के कुछ घटक, Apple सॉफ़्टवेयर के साथ शामिल तृतीय पक्ष ओपन सोर्स प्रोग्राम, Apple द्वारा उसकी ओपन सोर्स वेबसाइट (https://www.opensource.apple.com/) (सामूहिक रूप से “ओपन सोर्स वाले घटक”) पर उपलब्ध कराए गए हैं या कराए जा सकते हैं। आप केवल इन ओपन सोर्स भागों को संशोधित या प्रतिस्थापित कर सकते हैं; बशर्ते कि: (i) परिणामित संशोधित Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग असंशोधित Apple सॉफ़्टवेयर के स्थान पर, आपके स्वामित्व वाले या आपके द्वारा नियंत्रित Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर किया गया हो, जब तक कि प्रत्येक ऐसे Apple कंप्यूटर पर Apple सॉफ़्टवेयर की उचित लाइसेंस कॉपी हो; और (ii) आप इस लाइसेंस की शर्तों और अन्य किसी भी लागू लाइसेंस शर्तों का अन्यथा पालन करते हों जो ओपन सोर्स भागों के उपयोग को नियंत्रित करती हो। Apple कोई भी अपडेट, रखरखाव, वारंटी, तकनीकी या अन्य सपोर्ट या परिणामित संशोधित Apple सॉफ़्टवेयर की सेवाओं को प्रदान करने के लिए बाध्य नहीं है। आपने स्पष्ट रूप से यह स्वीकार किया है कि यदि Apple हार्डवेयर की विफलता या क्षति, Apple सॉफ़्टवेयर के मुक्त स्रोत घटकों में संशोधन के परिणामस्वरूप होती है तो ऐसी विफलता या क्षतिको Apple हार्डवेयर वारंटी की शर्तों से निकाल दिया जाता है।
ढ. कोई रिवर्स इंजीनियरिंग नहीं। आप Apple सॉफ़्टवेयर या उसके किसी भाग द्वारा प्रदान की गई किसी भी सेवा की प्रति बनाने (स्पष्ट रूप से इस लाइसेंस या उपयोग नियमों द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमति के बिना), डिकंपाइल करने, रिवर्स इंजीनियर, डिसअसेंबल, इसका स्रोत कोड प्राप्त करने की कोशिश करने, डिक्रिप्ट करने, संशोधित करने या Apple सॉफ़्टवेयर के यौगिक कार्यों को निर्मित करने का काम नहीं कर सकते हैं और आप सहमति प्रदान करते हैं कि आप ऐसा करने में दूसरों को सक्षम नहीं करेंगे (सिवाय उस प्रावधान के अनुसार या केवल उसके दायरे के अधीन जिसमें किसी लागू कानून द्वारा या Apple सॉफ़्टवेयर के साथ संभवत: शामिल ओपन सोर्स घटकों के उपयोग को नियंत्रित करने वाली लाइसेंसिंग शर्तों द्वारा किसी पूववर्ती पाबंदी को प्रतिबंधित किया जाता है)।
ण. कानून का अनुपालन। आप सभी लागू कानूनों के अनुपालन में Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं (जैसा कि नीचे धारा 6 में परिभाषित है) का उपयोग करने के लिए सहमत हैं, जिसमें उस देश या क्षेत्र के स्थानीय कानून भी शामिल हैं जिसमें आप रहते हैं या जहाँ आप Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं को डाउनलोड या उपयोग करते हैं। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं की सुविधाएँ सभी भाषाओं और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हो सकती हैं या क्षेत्र के अनुसार कुछ सुविधाएँ अलग हो सकती हैं। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं की कुछ सुविधाओं के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है।
त. तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर। Apple ने इसे Apple सॉफ़्टवेयर पैकेज के एक भाग के रूप में प्रदान किया है और इसे Apple सॉफ़्टवेयर के अपग्रेड, अपडेट या स्थानापन्न, सुविधा के रूप में कुछ विशेष तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर या सेवाओं की ऐक्सेस के रूप में प्रदान किया जा सकता है। जब तक Apple सॉफ़्टवेयर में कोई भी तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर या सेवाएँ या उनका ऐक्सेस शामिल होता है तब तक Apple ऐसे सॉफ़्टवेयर या सेवाओं के लिए तकनीकी या अन्य प्रकार के सपोर्ट को प्रदान करने के लिए Apple व्यक्त या अव्यक्त रूप से बाध्य नहीं है। सॉफ़्टवेयर, सेवा और/या प्रोडक्ट से संबंधित तकनीकी सहायता और ग्राहक सेवा के लिए कृपया उचित सॉफ़्टवेयर विक्रेता, निर्माता या सेवा प्रदाता से सीधे संपर्क करें।
थ. Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तन। Apple सॉफ़्टवेयर समय-समय पर Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तनों के लिए Apple के साथ जाँच करेगा। यदि कोई परिवर्तन उपलब्ध हो, तो वह परिवर्तन अपने आप ही आपके कंप्यूटर पर और, यदि लागू हो, तो आपके पेरिफ़ेरल डिवाइसों पर भी डाउनलोड हो जाता है और इंस्टॉल कर दिया जाता है। Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके, आप सहमत हैं कि Apple आपके कंप्यूटर और पेरिफ़ेरल डिवाइसों पर ऑटोमैटिक Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तनों को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकता है। आप सिस्टम सेटिंग > सॉफ़्टवेयर अपडेट > एडवांस के भीतर सेटिंग को समायोजित करके किसी भी समय ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और रैपिड सुरक्षा अनुक्रिया के स्वचलित इंस्टॉलेशन को बंद कर सकते हैं।
द. सिस्टम के वर्ण। इस लाइसेंस के नियमों और शर्तों के अधीन आप Apple सॉफ़्टवेयर में शामिल या उसकी मदद से बनाए गए Memoji वर्णों का उपयोग (“सिस्टम वर्ण”): (i) Apple सॉफ़्टवेयर रन करते समय और (ii) अपने व्यक्तिगत, गैर-वाणिज्यिक उपयोग हेतु अपने खुद के मूल कंटेंट और प्रोजेक्ट बनाने के लिए कर सकते हैं। इस लाइसेंस द्वारा सिस्टम वर्णों के अन्य किसी भी उपयोग की अनुमति नहीं दी जाती है, जिसमें किसी भी सिस्टम वर्ण का उपयोग, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, निष्पादन, रिकॉर्डिंग, प्रकाशन या पुनर्वितरण लाभ, गैर-लाभ, सार्वजनिक साझाकरण या वाणिज्यिक संदर्भ में किया जाना शामिल है, लेकिन इन तक सीमित नहीं है।
3. अनुमति-प्राप्त डेवलपर सेवाओं के लिए लीज़ करना।
क. लीज़ करना। आप Apple सॉफ़्टवेयर के वैध रूप से लाइसेंस किए गए संस्करण को किसी व्यक्ति या संगठन (प्रत्येक, “लेसी”) को उसके पूर्ण रूप में लीज़ या सबलीज़ पर दे सकते हैं, बशर्ते निम्नलिखित सभी शर्तें पूरी की गई हों:
(i) लीज़ किए गए Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग केवल अनुमति-प्राप्त डेवलपर सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य के लिए ही किया जाना चाहिए और प्रत्येक लेसी द्वारा इस लाइसेंस के नियमों की समीक्षा करके उसे उनसे बाध्य होने के लिए सहमत होना चाहिए;
(ii) प्रत्येक लीज़ अवधि लगातार चौबीस घंटे (24) की न्यूनतम अवधि के लिए होनी चाहिए;
(iii) लीज़ अवधि के दौरान लक्ष्य प्रयोक्ता लेसी के पास Apple सॉफ़्टवेयर और Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर का एकमात्र और विशिष्ट उपयोग और नियंत्रण होना चाहिए जिस पर उसे इंस्टॉल किया गया है, लेकिन Apple सॉफ़्टवेयर लीज़ करने वाले पक्ष के रूप में आप (“लेसर”) Apple सॉफ़्टवेयर के लिए प्रशासकीय समर्थन प्रदान कर सकते हैं; और
(iv) Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने से पहले लक्ष्य प्रयोक्ता लेसी द्वारा Apple सॉफ़्टवेयर पर पहले से इंस्टॉल किए हुए किसी भी सॉफ़्टवेयर पर लागू नियमों की समीक्षा करके उसे उनसे बाध्य होने के लिए सहमत होना चाहिए, जिसमें Apple का Xcode डेवलपर सॉफ़्टवेयर और Apple या तृतीय-पक्ष का कोई भी अन्य सॉफ़्टवेयर शामिल है, लेकिन इन तक सीमित नहीं है।
इस अनुभाग 3 के उद्देश्य के लिए: (क) अंतिम उपयोगकर्ता लेसी से तात्पर्य है एक लेसी जो लीज़ किए गए Apple सॉफ़्टवेयर का अंततः उपयोग केवल अनुमति-प्राप्त डेवलपर सेवाओं के लिए ही कर रहा है; और (ख) अनुमति-प्राप्त डेवलपर सेवाओं से तात्पर्य है लगातार एकीकरण सेवाएँ, जिसमें सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट, सोर्स से सॉफ़्टवेयर का निर्माण, सॉफ़्टवेयर विकास के दौरान ऑटोमैटेड जाँच और ऐसी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए आवश्यक डेवलपर डिवाइस को रन करना शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। प्रत्येक लेसर को इस अनुभाग 3 को Apple सॉफ़्टवेयर अनुवर्ती लीज़ या सबलीज़ करने से पहले Apple डेवलपर रिलेशन (https://developer.apple.com/contact/macos-license/) से संपर्क करके Apple को अग्रिम सूचना प्रदान करनी चाहिए।
ख. सबलीज़ करना। एक लेसी इस धारा 3 के अनुसार Apple सॉफ़्टवेयर को आगे सबलीज़ पर दे सकता है, बशर्ते कि ऐसा लेसी इस धारा 3 की सभी शर्तों का अनुपालन करता हो। Apple सॉफ़्टवेयर को सबलीज़ करने वाले लेसी (जिसे इस अनुबंध 3 के तहत लेसर के रूप में भी देखा जाएगा) को Apple सॉफ़्टवेयर और Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर का विशेष उपयोग और नियंत्रण लीस अवधि के दौरान उसके लेसी को पूर्ण रूप से दे देना चाहिए जिस पर उसे इंस्टॉल किया गया है।
ग. प्रचलन। एक लेसर के रूप में आप निम्न के लिए उत्तरदायी होंगे: (i) यह सुनिश्चित करना कि प्रत्येक लेसी इस अनुबंध 3 की आवश्यकताओं का अनुपालन करता है; (ii) यह सुनिश्चित करना कि प्रत्येक लेसी लाइसेंस के सभी लागू नियमों से सहमत होता है; और (iii) उनका अनुपालन लागू करने में Apple की सहायता करना। यदि कोई लेसी इस लाइसेंस का या Apple लाइसेंस के अन्य लागू नियमों का उल्लंघन करता है, तो उनका Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने का अधिकार अपने आप ही समाप्त हो जाएगा और लेसी द्वारा किए गए ऐसे उल्लंघन का पता चलने पर या इसके विषय में Apple से लिखित रूप में सूचना मिलने पर आप उस लेसी का Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग तुरंत समाप्त करने के लिए सहमत होते हैं।
घ. वर्चुअलाइज़ेशन। इस अनुबंध 3 के तहत लीस के अधीन Apple सॉफ़्टवेयर की प्रत्येक प्रति के लिए या तो लेसर या फिर लेसी (लेकिन दोनों नहीं) अनुबंध 2ख(iii) के अनुरूप आभासी ऑपरेटिंग सिस्टम परिवेश के भीतर Apple सॉफ़्टवेयर की अतिरिक्त प्रतियों या प्रतिलिपियों को इंस्टॉल, उपयोग या रन कर सकता है, बशर्ते एक लेसर इस अनुभाग 3 के Apple सॉफ़्टवेयर अनुवर्ती का ऐक्सेस और उपयोग लेसी को प्रदान करने के उद्देश्य के लिए Apple सॉफ़्टवेयर की एकमात्र प्रतिलिपि या प्रति को ही प्रावधानन टूल के रूप में आभासी बनाएगा।
ङ. सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन। यदि आप एक लेसी हैं, तो आप स्वीकार करते हैं कि Apple सॉफ़्टवेयर उस लेसर द्वारा पहले ही कॉन्फ़िगर किया गया होगा जिसने आपको Apple सॉफ़्टवेयर लीज़ पर दिया है, जिसमें विश्लेषण, स्थान सेवाएँ और अन्य सुरक्षा, गोपनीयता और डेटा कलेक्शन-संबंधी फ़ीचर के लिए सेटिंग का चयन शामिल है। आप स्वीकार करते हैं और सहमत होते हैं कि लेसर द्वारा किए जाने वाले Apple सॉफ़्टवेयर के कॉन्फ़िगरेशन के लिए Apple उत्तरदायी नहीं है।
4. ट्रांसफ़र।
क. यदि आपको Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर Apple सॉफ़्टवेयर पहले से इंस्टॉल किया हुआ मिला है या यदि आपने Mac App Store से या सॉफ़्टवेयर अपडेट द्वारा Apple सॉफ़्टवेयर का लाइसेंस प्राप्त किया है तो, आप Apple सॉफ़्टवेयर के अपने सभी लाइसेंस अधिकारों का एक बार में किसी अन्य पक्ष को स्थायी रूप से ट्रांसफ़र कर सकते हैं (उसके मूल रूप में जैसा Apple द्वारा प्रदान किया गया था) बशर्ते: (i) Apple सॉफ़्टवेयर का ट्रांसफ़र आपके Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर के साथ हुआ हो; (ii) ट्रांसफ़र में समस्त Apple सॉफ़्टवेयर सहित उसके सभी घटक और यह लाइसेंस अवश्य शामिल हो; (iii) आप Apple सॉफ़्टवेयर की कंप्यूटर या अन्य स्टोरेज डिवाइस पर संग्रहित की गई प्रतियों को आंशिक या पूर्ण रूप से नहीं रखते हों; और (iv) Apple सॉफ़्टवेयर को प्राप्त करने वाले पक्ष ने इस लाइसेंस के नियम और शर्तों को स्वीकार किया हो। इस लाइसेंस के उद्देश्य के लिए, यदि Apple सॉफ़्टवेयर के लिए Apple कोई अपडेट प्रदान करता है (उदाहरण के लिए, संस्करण 10.14 से 10.14.1 तक) तो अपडेट को Apple सॉफ़्टवेयर का एक भाग माना जाता है और हो सकता है कि इसे Apple सॉफ़्टवेयर के प्री-अपडेट संस्करण से अलग हस्तांतरित न किया जा सके।
ख. आप कोई भी ऐसा Apple सॉफ़्टवेयर हस्तांतरित नहीं कर सकते जो ऊपर दिए गए सेक्शन 2ड के तहत संशोधित या परिवर्तित किए गए हैं। Apple सॉफ़्टवेयर के सभी घटक किसी बंडल के भागों के रूप में प्रदान किए जाते हैं और बंडल से अलग नहीं किए जा सकते और एकल ऐप्लिकेशन के रूप में वितरित किए जाते हैं। ध्यान रखें कि किसी विशेष Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर प्रोडक्ट के साथ प्रदत्त Apple सॉफ़्टवेयर, संभवतः Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर के मॉडल पर नहीं चल सकता।
ग. Apple द्वारा प्रचार, मूल्यांकन, निदान या मज़बूत करने के उद्देश्य से प्रदान की गई Apple सॉफ़्टवेयर की कॉपी का उपयोग केवल ऐसे उद्देश्य के लिए ही किया जा सकता है और हो सकता है कि उन्हें दोबारा बेचा या हस्तांतरित न किया जा सके।
5. डेटा के उपयोग की सहमति। Analytics, Location Services, Siri, Dictation और Spotlight जैसे कुछ फ़ीचर्स को उनके संबंधित फ़ंक्शन प्रदान करने के लिए आपके कंप्यूटर से जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता हो सकती है। जब आप इन सुविधाओं को चालू करते हैं या इनका उपयोग करते हैं, तो Apple को प्रदान की जाने वाली जानकारी और उसके उपयोग के संबंध में विवरण प्रदान किया जाएगा। आप https://www.apple.com/in/privacy/ पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी को हर समय Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार व्यवहार में लाया जाएगा, जिसे https://www.apple.com/in/legal/privacy/ पर देखा जा सकता है।
6. सेवाएँ और तृतीय पक्ष की सामग्री।
क. सामान्य। Apple सॉफ़्टवेयर, Apple के iTunes Store, Mac App Store, Apple Books, Game Center, iCloud, Maps, News और Apple की अन्य तथा तृतीय पक्ष की सेवाओं और वेबसाइटों (एकत्रित और अलग-अलग “सेवाएँ”) पर ऐक्सेस को सक्षम कर सकता है। इन सेवाओं के उपयोग के लिए इंटरनेट ऐक्सेस और कुछ निश्चित सेवाओं के उपयोग के लिए Apple ID की आवश्यकता हो सकती है इसके साथ ही आपको सेवा की शर्तों को स्वीकार करना पड़ सकता है और इसमें अतिरिक्त शुल्क भी वसूल किया जा सकता है। किसी Apple ID या अन्य Apple सेवाओं के साथ इस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके आप उस सेवा के लिए लागू होने वाली सेवा शर्तों से सहमत होते हैं, जैसे कि उस देश के नवीनतम Apple मीडिया सेवा के नियम व शर्तें, जहाँ आप ऐसी सेवाओं की ऐक्सेस करते हैं, जिन्हें आप https://www.apple.com/in/legal/internet-services/itunes/ पर ऐक्सेस कर सकते हैं और उन्हें देख सकते हैं।
ख. यदि आप iCloud के लिए साइन अप करते है, तो “iCloud Drive”, “Shared Albums” और “Find My” जैसी कुछ विशिष्ट iCloud सुविधाएँ सीधे Apple सॉफ़्टवेयर से ऐक्सेस की जा सकती हैं। आप स्वीकार करते हैं और सहमत हैं कि iCloud और इन सुविधाओं का आपका उपयोग iCloud सेवा के नवीनतम नियमों और शर्तों के अधीन है, जिसे आप यहां ऐक्सेस और समीक्षा कर सकते हैं: https://www.apple.com/legal/internet-services/icloud/।
ग. News ऐप कंटेंट। आपके News ऐप्लिकेशन से ऐक्सेस किए गए कंटेंट का उपयोग केवल निजी, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए सीमित है, कंटेंट में आपको कोई भी स्वामित्व लाभ हस्तांतरित नहीं किया जाता है और विशेष रूप से ऐसे कंटेंट में कोई भी व्यावसायिक या प्रचार के उपयोग का अधिकार बगैर किसी सीमा के वर्जित है।
घ. Maps. Apple सॉफ़्टवेयर ("Maps") की मैप सेवा और सुविधाएँ, मैप डेटा कवरेज सहित, क्षेत्र के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। जब आप Maps चालू करते हैं या उसका उपयोग करते हैं, तो इसका विवरण प्रदान किया जाएगा कि Apple को कौन-सी जानकारी भेजी जाती है और उस जानकारी का उपयोग किस तरह होता है। आप स्वीकार करते हैं और सहमत होते हैं कि आपके द्वारा किए जाने वाले मैप का उपयोग Maps सेवा के नवीनतम नियम व शर्तों के अधीन होगा, जिसे आप Maps ऐप के साइडबार पर ऐक्सेस कर सकते हैं और उसकी समीक्षा कर सकते हैं।
ङ. आपने यह भी समझ लिया है कि किसी भी सेवा का उपयोग करते समय आपके सामने अपमानजनक, अश्लील या आपत्तिजनक लगने वाली सामग्री आ सकती है जिसकी भाषा के अश्लील होने को स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है या पहचाना नहीं भी जा सकता है तथा ऐसी किसी भी खोज या विशिष्ट URL को दर्ज करने के परिणामस्वरूप स्वचालित रूप से और अनजाने में आपत्तिजनक सामग्री के लिंक या संदर्भ प्राप्त हो सकते हैं। फिर भी, आप अपने स्वयं के जोखिम पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए सहमत हैं और कंटेंट में कुछ अपमानजनक, अशोभनीय या आपत्तिजनक मिलता है तो उसके लिए Apple, इसके सहयोगी, एजेंट, प्रमुख या लाइसेंसदाता ज़िम्मेदार नहीं होंगे।
च. कुछ सेवाएँ तृतीय पक्ष (“तृतीय पक्ष सामग्री”) से कंटेंट, डेटा, जानकारी ऐप्लिकेशन या सामग्री को प्रदर्शित, शामिल या उपलब्ध करा सकती हैं या कुछ तृतीय पक्ष की वेबसाइट की लिंक प्रदान कर सकती हैं। इस सेवा का उपयोग करके, आप यह स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि उक्त तृतीय पक्ष सामग्री या वेबसाइटों के कंटेंट, सटीकता, संपूर्णता, सामयिकता, वैधता, कॉपीराइट कानूनों के अनुपालन, कानूनी अनुपालन, गरिमा, गुणवत्ता या किसी अन्य पहलू के निरीक्षण या मूल्याँकन के लिए Apple ज़िम्मेदार नहीं होता है। Apple, इसके अधिकारी, सहयोगी और अनुषंगी किसी भी तृतीय पक्ष सेवाओं का आश्वासन या उसका समर्थन नहीं करते हैं और न ही ऐसा दावा करते हैं तथा तृतीय पक्ष सामग्रियाँ या वेब साइटें या कोई अन्य सामग्री, उत्पाद, या तृतीय पक्ष की सेवाओं के लिए वे आपके या किसी अन्य व्यक्ति के प्रति उत्तरदायी नहीं हैं। तृतीय पक्ष सामग्री और अन्य वेबसाइट के लिंक केवल आपकी सुविधा के लिए प्रदान किए गए हैं।
छ. न तो Apple और न ही उसका कोई कंटेंट प्रदाता स्टॉक जानकारी, स्थान डेटा, सेहत जानकारी या किसी भी सेवा द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले अन्य डेटा की उपलब्धतता, शुद्धता, पूर्णता, विश्वसनीयता या सामयिकता की गारंटी देता है। किसी भी सेवा द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली वित्तीय जानकारी केवल सामान्य जानकारी हेतु है और निवेश की सलाह के लिए उसे विश्वसनीय नहीं समझा जाना चाहिए। इन सेवाओं के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर किसी भी प्रकार का प्रतिभूति लेन-देन करने से पहले, आपको वित्तीय या प्रतिभूति व्यवसायियों, जो आपके देश या प्रदेश में वित्तीय या प्रतिभूति की सलाह देने वाले कानूनी तौर पर पात्र व्यवसायी हैं, से सलाह लेनी चाहिए। Apple Maps सेवा सहित किन्हीं भी सेवाओं द्वारा प्रदान किया जाने वाला स्थान डेटा केवल मूलभूत नेविगेशनल और नियोजन उद्देशों के लिए प्रदान किया गया है और जहाँ सटीक स्थान की जानकारी आवश्यक हो या जहाँ अशुद्ध, गलत, पुराने या अधूरे स्थान डेटा के कारण मृत्यु, व्यक्तिगत क्षति या संपत्ति या पर्यावर्णात्मक नुकसान हो सकता हो ऐसी स्थिति में उस पर निर्भर रहने के उद्देश्य के लिए तैयार नहीं किया गया है। आप सहमत होते हैं कि Maps डेटा की सटीकता को प्रभावित कर सकने वाले मौसम, सड़क और यातायात की स्थितियों और भू-राजनीतिक घटनाओं जैसे कारकों, लेकिन जो इन तक सीमित नहीं हैं, के कारण आपको Maps सेवा से प्राप्त होने वाले परिणाम सड़क या प्रदेश की वास्तविक स्थिति से भिन्न हो सकते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा पोस्ट किए गए रोड के चिह्नों और वर्तमान रोड स्थिति की ओर ध्यान दें। सुरक्षित ड्राइविंग के तौर-तरीकों और ट्रैफ़िक विनियमों का पालन करें और ध्यान दें कि साइकिल चलाने और पैदल चलने के रास्तों में निर्दिष्ट पथ शामिल नहीं हो सकते हैं।
ज. सेवाओं का उपयोग करके किसी भी कंटेंट को अपलोड किया जाने पर आप यह दर्शाते हैं कि आपके पास ऐसे कंटेंट को अपलोड करने के सभी अधिकार या प्राधिकार हैं या फिर आपको कानूनी तौर इसकी अनुमति दी गई है और यह कि ऐसा कंटेंट सेवाओं पर लागू होने वाली किसी भी सेवा शर्त का उल्लंघन नहीं करता है। आप सहमत हैं कि सेवाओं में इस साइट के स्वामी Apple के स्वामित्व वाली या उनके लाइसेंसधारकों के स्वामित्व का कंटेंट, सूचना और सामग्री शामिल है और जो बौद्धिक संपदा और अन्य कानूनों द्वारा संरक्षित है, जिसमें कॉपीराइट शामिल है लेकिन जो इस तक ही सीमित नहीं है। आप सहमति देते हैं कि आप सेवाओं के अनुमत उपयोग के अलावा या किसी भी तरीके से ऐसे स्वामित्व वाले कंटेंट, सूचना या सामग्री का उपयोग नहीं करेंगे जो इस लाइसेंस की शर्तों के साथ असंगत हो या जो किसी तृतीय पक्ष या Apple के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करती हो। सेवाओं का कोई भी भाग किसी भी स्वरुप में या किसी भी उद्देश्य के लिए पुनर्त्पादित नहीं किया जाएगा। आप किसी भी तरीके से, सेवाओं के आधार पर संशोधन न करने, किराए पर न देने, पट्टे पर न देने, ऋण न देने, बिक्री न करने, वितरण न करने, या व्युत्पन्न कार्य न करने के लिए सहमत हैं, और आप ऐसे किसी भी अनधिकृत तरीके से सेवाओं का उपयोग नहीं करेंगे, जिसमें किसी भी कंप्यूटर वायरस, वर्म्स, ट्रोजन हॉर्स या अन्य मैलवेयर को प्रसारित करने के लिए सेवाओं का उपयोग करना, या अतिचार या नेटवर्क क्षमता पर बोझ डालना शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। इसके अलावा आप इस बात से भी सहमत हैं कि आप सेवाओं का उपयोग किसी भी स्वरूप में परेशान करने, अपशब्द का प्रयोग करने, चोरी से प्रवेश करने, धमकी देने, आक्षेप लगाने या फिर किसी अन्य पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए नहीं करेंगे और Apple किसी भी तरह से आपके द्वारा ऐसा उपयोग किए जाने पर उत्तरदायी नहीं होगा और न ही किसी उत्पीड़न, धमकी, मानहानिकारक, वीभत्स, उल्लंघन करने वाले या गैरकानूनी संदेशों या संचारण, जो आप किसी भी सेवाओं के उपयोग के परिणाम स्वरूप प्राप्त करते है, के लिए उत्तरदायी होगा।
झ. इसके अतिरिक्त, ऐसी सेवाएँ और तृतीय पक्ष की सामग्री सभी भाषाओं में या सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होगी। Apple ऐसी किसी भी सेवाओं या तृतीय पक्ष सामग्री, जो उचित हो या किसी विशिष्ट स्थान में उपयोग के लिए उपलब्ध हो, का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। आप जितनी बार भी इस प्रकार की सेवाओं या तृतीय पक्ष की सामग्री के उपयोग या ऐक्सेस का चयन करते हैं, तो यह सब आप अपने स्वयं की पहल में करते हैं और इस के लिए लागू होने वाले किसी भी कानून का अनुपालन करने के लिए आप उत्तरदायी रहेंगे, जिसमें लागू हो सकने वाले स्थानीय कानून और गोपनीयता तथा डेटा कलेक्शन नियम शामिल हैं लेकिन जो इन तक ही सीमित नहीं है। Apple और उसके लाइसेंसधारक किसी भी सेवाओं पर किसी भी समय बिना सूचना की ऐक्सेस के अधिकार को बदल, रद्द, हटा या अक्षम कर सकते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति में किसी भी सेवाओं को हटाने या उनकी ऐक्सेस को अक्षम करने के लिए Apple उत्तरदायी नहीं होगा। किसी विशिष्ट सेवाओं के ऐक्सेस या उपयोग पर किसी भी स्थिति में और बिना सूचना या उत्तरदायित्व के Apple उनको सीमित कर सकता है।
7. समाप्ति। यह लाइसेंस समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। यदि आप इस लाइसेंस की किसी भी शर्त का अनुपालन करने में विफल होते हैं, तो इस लाइसेंस के अंतर्गत आपके अधिकारों को स्वचालित रूप से समाप्त किया जाएगा या अन्यथा Apple की ओर से बिना सूचना के स्थगन प्रभावी होगा। इस लाइसेंस के समाप्त हो जाने के बाद, आप Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग पूरी तरह से बंद कर देंगे और Apple सॉफ़्टवेयर की पूर्ण या आंशिक, सभी कॉपी को नष्ट कर देंगे। इस लाइसेंस के 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13 और 14 अनुभाग ऐसे किसी भी समापन के दौरान अस्तित्व में रहेंगे।
8. वारंटियों का अस्वीकरण।
क. यदि आप एक ग्राहक हैं जो कि एक उपभोक्ता है (वह व्यक्ति जो अपने व्यापार, व्यवसाय या पेशे के अलावा Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करता है), आप जिस देश में रहते हैं आपके पास वहाँ के कानूनी अधिकार होंगे जो कि निम्नलिखित सीमाओं को आप पर लागू होने से प्रतिबंधित करेंगे और जहाँ ये प्रतिबंधित होंगे वे आप पर लागू नहीं होंगे। उपभोक्ता अधिकारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको स्थानीय उपभोक्ता सलाह संस्था से संपर्क करना चाहिए।
ख. आप स्पष्ट रूप से यह स्वीकार करते हैं और इस बात की सहमति देते हैं कि प्रयोज्य कानून द्वारा अनुमत सीमा तक, APPLE सॉफ़्टवेयर के उपयोग द्वारा निष्पादित सेवाएँ और उस APPLE सॉफ़्टवेयर द्वारा ऐक्सेस का जोखिम पूर्ण रूप से आप पर है और संतोषजनक गुणवत्ता, निष्पादन, शुद्धता और प्रयास का पूरा जोखिम भी आप पर है।
ग. लागू हो सकने वाले कानून से प्राप्त अनुमति के अनुसार अधिकतम उपयोग के लिए APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं को “जैसे है वैसे” और “जैसे उपलब्ध है वैसे” के अनुसार सभी दोष और किसी भी प्रकार के वारंटी के बिना प्रदान किया गया है और APPLE तथा APPLE के लाइसेंसधारक (अनुभाग 8 और 9 के हेतु एकत्रित रूप से उन्हें “APPLE” के रूप संदर्भित किया जाएगा) इसके अनुसार जो व्यक्त होती है, ध्वनित या वैधानिक होती है ऐसी सभी वारंटियों और शर्तों को APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं के संदर्भ में अस्वीकृत करते हैं जो ध्वनित वारंटियाँ और/या बाज़ार में लाने योग्य स्थितियों, संतोषजनक गुणवत्ता, विशिष्ट हेतु के लिए अनुकूल, शुद्धता, आनंद तथा तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन यहाँ तक सीमित नहीं हैं।
घ. APPLE अपने APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का आपके द्वारा उपयोग किए जाने पर यह वारंटी नहीं देता है कि APPLE सॉफ़्टवेयर में निहित प्रकार्य या उसके द्वारा प्रदान या निष्पादित की जाने वाली सेवाएँ आपकी आवश्यकता के अनुरूप होंगी या यह कि APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का प्रचालन बाधा रहित या त्रुटि मुक्त होगा या यह कि कोई भी सेवा जारी रहेगी या उपलब्ध करवाई जाएगी या यह कि APPLE सॉफ़्टवेयर या सेवाओं में उपस्थित दोष सुधारे जाएँगे या यह कि APPLE सॉफ़्टवेयर या सेवा किसी भी अन्य तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर, ऐप्लिकेशन या तृतीय पक्ष सेवाओं से संगत रहेगी या काम करेगी। इस APPLE सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल करने पर तृतीय पक्ष के सॉफ़्टवेयर, एप्लिकेशन या तृतीय पक्ष की सेवाओं साथ ही APPLE प्रोडक्ट और सेवाओं की उपलब्धता और उपयोगिता प्रभावित हो सकती है।
ङ. आप यह भी स्वीकार करते हैं कि Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं को ऐसी परिस्थितियों या परिवेश के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है जहाँ विफलता या समय में विलंब या त्रुटियाँ या अशुद्धियों में Apple सॉफ़्टवेयर द्वारा प्रदान की जाने वाली सामग्री या सेवाएँ मृत्यु, व्यक्तिगत क्षति, या गंभीर शारीरिक या पर्यावरणीय क्षति का कारण बन सकते हैं, जिसमें बिना प्रतिबंध के नाभिकीय सुविधाएँ, विमान नेविगेशन या संचार व्यवस्था, हवाई यातायात नियंत्रण, जीवन समर्थन या आयुध प्रणालियाँ भी शामिल हैं।
च. APPLE या APPLE अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा कोई भी मौखिक या लिखित जानकारी या सलाह नहीं दी जाती है जिससे कोई वारंटी निर्मित होती है। APPLE सॉफ़्टवेयर या सेवाओं के त्रुटिपूर्ण होने पर, आपको आवश्यक सेवाओं, मरम्मत या सुधार या पूर्ण लागत का वहन करना होगा। कुछ न्यायाधिकार अन्तर्निहित वारंटी या प्रयोज्य संवैधानिक सीमाओं या ग्राहकों के लिए लागू होने वाले संवैधानिक अधिकारों का अपवर्जन नहीं करते हैं, इसलिए उपरोक्त अपवर्जन और सीमाएँ आप पर लागू नहीं हो सकती हैं।
9. उत्तरदायित्व की सीमाएँ। उस सीमा तक जहाँ प्रयोज्य कानून द्वारा निषिद्ध न हो, किसी भी स्थिति में APPLE, उसके सहयोगी, एजेंट या प्रमुख व्यक्ति व्यक्तिगत क्षति, या किसी प्रासंगिक, विशेष, अप्रत्यक्ष या परिणामी क्षतियों, जो भी, बिना प्रतिबंध के, हानि या लाभ के लिए क्षति, खराबी या डेटा की हानि, कोई भी डेटा या जानकारी प्रसारित या प्राप्त करने में विफलता (जिसमें बिना सीमा के पाठ्यक्रम निर्देश, कार्यभार और सामग्री शामिल है), व्यवसाय में व्यवधान या किसी भी तरह की व्यावसायिक क्षतियों या सेवाओं के उपयोग या आपकी अयोग्यता से उत्पन्न कारणों या संबधित स्थितियों या किसी भी तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर द्वारा या APPLE सॉफ़्टवेयर, ऐप्लिकेशन या सेवाओं के संयोजन के संबंध में, जैसे भी कारण हो, दायित्व के सिद्धांत के बावजूद (अनुबंध, हानि या अन्यथा) और भले ही APPLE सॉफ़्टवेयर या सेवाओं, उससे संबंधित व्यक्ति, एजेंट या प्रमुख व्यक्ति को इन संभावित क्षतियों की सलाह दी हो, इन सबके लिए किसी तरह उत्तरदायी नहीं होगा। कुछ क्षेत्राधिकार व्यक्तिगत चोट, या आकस्मिक या परिणामी क्षतियों के लिए देयता के बहिष्करण या परिसीमन की अनुमति नहीं देते हैं, इसलिए हो सकता है कि यह सीमा आप पर लागू न हो। किसी भी स्थिति में सभी (व्यक्तिगत क्षति की स्थितियों में प्रयोज्य कानून के अतिरिक्त) क्षतियों के लिए Apple का कुल दायित्व दो सौ पचास डॉलर ($250.00) की राशि से अधिक नहीं होगा। यदि उपरोक्त निर्दिष्ट उपाय अपने आवश्यक प्रयोजन में विफल होते हैं, तब भी यह पूर्वगामी सीमाएं लागू होंगी। इस लाइसेंस में किसी अन्य शर्त के बावजूद, यदि जापान का उपभोक्ता अनुबंध अधिनियम लागू होता है, तो अनुबंध के उल्लंघन या अनुबंध के उल्लंघन से होने वाले नुकसान के लिए, यदि ऐसी क्षति Apple के जानबूझकर कदाचार या घोर लापरवाही के कारण हुई है, तो APPLE की देनदारी को सीमित करने वाली शर्तें लागू नहीं होंगी।
10. डिजिटल प्रमाणपत्र। Apple सॉफ़्टवेयर में ऐसी कार्यक्षमता शामिल है जो Apple या तीसरे पक्ष से डिजिटल प्रमाणपत्रों को स्वीकार करने की अनुमति देती है। APPLE या तीसरे पक्ष से जारी किए जाने वाले प्रमाणपत्र पर निर्भर रहना है या नहीं इसके निर्णय के लिए आप पूर्ण रूप से स्वयं ज़िम्मेदार रहते हैं। डिजिटल प्रमाणपत्रों का आपका उपयोग पूर्ण रूप से आपके जोखिम पर है। लागू होने वाले नियम से अधिकतम बार बाज़ार के अनुसार तथा किसी विशिष्ट उद्देश्य हेतु, शुद्धता, सुरक्षा या डिजिटल प्रमाणपत्रों के बारे में तीसरे पक्ष के अधिकारों के लिए कोई उल्लंघन न करना इसके संदर्भ में APPLE कोई वारंटी या प्रतिनिधित्व, रूचि तथा आग्रह नहीं करता है। आप इस बात से सहमत हैं कि (क) आप किसी भी प्रमाणपत्र को मिथ्या सिद्ध नहीं करेंगे या उसका दुरुपयोग नहीं करेंगे; (ख) आप डिजिटल प्रमाणपत्रों का उपयोग किसी भी लागू प्रमाणपत्र नीति, प्रमाणपत्र कार्यप्रणाली कथन या अन्य प्रमाणपत्र प्राधिकरण की व्यवसाय कार्यप्रणाली के प्रकटीकरणों के अनुसार केवल क़ानूनी उद्देश्यों के लिए करेंगे; (ग) किसी भी अनधिकृत उपयोगकर्ता को अपने डिजिटल प्रमाणपत्रों का उपयोग करने से रोकने के लिए केवल आप उत्तरदायी होंगे; (घ) किसी भी अनधिकृत उपयोगकर्ता को अपने डिजिटल प्रमाणपत्र से संबद्ध निजी कुंजी का उपयोग करने से रोकने के लिए केवल आप उत्तरदायी होंगे; और (ङ) आपको इस बात का विश्वास हो जाने की स्थिति में कि आपके किसी भी प्रमाणपत्र के साथ समझौता हुआ है, तो आप उस प्रमाणपत्र को रद्द करेंगे। Apple की प्रमाणपत्र नीति और प्रमाणपत्र अभ्यास विवरण यहां मिल सकते हैं: https://www.apple.com/certificateauthority।
11. निर्यात नियंत्रण। संयुक्त राज्य के कानून और अधिकार क्षेत्र के कानूनों जिसमें Apple सॉफ़्टवेयर प्राप्त किया गया था, के अतिरिक्त आप Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग या अन्यथा निर्यात या पुनः निर्यात नहीं कर सकते हैं। विशेष रूप से, लेकिन बिना किसी सीमा के, Apple सॉफ़्टवेयर को (क) संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित देश में या (ख) विशेष रूप से नामित राष्ट्रों की अमेरिकी ट्रेज़री विभाग की सूची या अमेरिकी वाणिज्य विभाग के विशेष अभिहीत व्यक्तियों या निकाय की सूची या अन्य किसी प्रतिबंधित पक्षों की सूची में निहित किसी व्यक्ति को निर्यात या पुनः निर्यात नहीं किया जा सकता है। Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके, आप प्रतिनिधित्व करते हैं और आश्वासन देते हैं कि आप ऐसे किसी भी देश या सूची में नहीं रह रहे हैं। आप इस बात से भी सहमत हैं कि आप संयुक्त राज्य के कानून द्वारा निषिद्ध किसी भी उद्देश्य के लिए Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग नहीं करेंगे, जिसमें बिना किसी सीमा के, मिसाइलों, परमाणु, रासायनिक या जैविक हथियारों का विकास, डिज़ाइन, निर्माण या उत्पादन शामिल है।
12. सरकारी अंतिम उपयोगकर्ता। Apple सॉफ़्टवेयर और संबंधित प्रलेखन “वाणिज्यिक आइटम” हैं, जैसे कि यह शब्द 48 C.F.R.§2.101 में परिभाषित है जिसमें “वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर” और “वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रलेखन” के अनुसार, ऐसे शब्दों का उपयोग 48 C.F.R.§12.212 या 48 C.F.R. §227.7202 में किया जाता है, जैसा प्रयोज्य हो। 48 C.F.R. §12.212 या 48 C.F.R. §227.7202-1 से 227.7202-4 के संगत, जैसे लागू हों, वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर और व्यावसायिक कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रलेखन अमेरिकी सरकार लक्ष्य प्रयोक्ता द्वारा लाइसेंस प्राप्त हैं (क) केवल वाणिज्यिक वस्तुओं के रूप में और (ख) केवल वे अधिकार जो सभी लक्षित प्रयोक्ताओं के लिए नियम व शर्तों के अनुसार इसमें स्वीकृत हैं। अप्रकाशित-अधिकार, संयुक्त राज्य के कॉपीराइट कानून के द्वारा आरक्षित हैं।
13. नियंत्रक कानून और गंभीरता। यह लाइसेंस, अपने कानूनी सिद्धांतों के टकराव को छोड़कर, कैलिफ़ोर्निया राज्य के कानूनों के अनुसार नियंत्रित होगा और समझा जाएगा। वस्तुओं की अंतर्राष्ट्रीय बिक्री के अनुबंध में यह लाइसेंस संयुक्त राष्ट्र संधिपत्र द्वारा शासित नहीं होगा, जिसका प्रयोग स्पष्ट रूप से अपवर्जित है। यदि आप यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले उपभोक्ता हैं, तो यह लाइसेंस आपके निवास के क्षेत्राधिकार में आने वाले कानून द्वारा शासित होगा। अगर किसी भी कारण से सक्षम क्षेत्राधिकार के न्यायालय को कोई प्रावधान, या उसका हिस्सा अप्रवर्तनीय लगता है, तो इस लाइसेंस का शेष हिस्सा पूर्ण रूप से बाध्य और प्रभावी होगा।
14. पूर्ण अनुबंध; शासी भाषा। यह लाइसेंस आपके और Apple के बीच Apple सॉफ़्टवेयर से संबधित संपूर्ण अनुबंध का गठन करता है और इस तरह की विषय वस्तु के बारे में सभी पूर्व या समकालीन सहमतियों को प्रतिस्थापित करता है। इस लाइसेंस में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन बाध्यकारी नहीं होगा जब तक कि यह Apple द्वारा लिखित और हस्ताक्षरित न हो। इस लाइसेंस का कोई भी अनुवाद स्थानीय आवश्यकताओं के लिए किया जाता है और अंग्रेजी तथा गैर-अंग्रेज़ी संस्करणों बीच होने वाले विवाद की स्थिति में, इस लाइसेंस का अंग्रेज़ी संस्करण शासित होगा, यदि आपके क्षेत्राधिकार की सीमा में स्थानीय कानून द्वारा ऐसा निषिद्ध न हो।
15. तृतीय पक्ष अभिस्वीकृतियाँ।
क. Apple सॉफ़्टवेयर के कुछ भागों में तृतीय पक्ष के सॉफ़्टवेयर और अन्य कॉपीराइट वाली सामग्रियों का उपयोग किया जा सकता है। ऐसी सामग्री के लिए अभिस्वीकृतियाँ, लाइसेंसिंग की शर्तें और प्रकटीकरण Apple सॉफ़्टवेयर के इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ों में शामिल है और ऐसी सामग्री का आपके द्वारा किया जाने वाला उपयोग उनकी संबंधित शर्तों के अधीन होगा। Google सुरक्षित ब्राउज़िंग सेवा का उपयोग Google की सेवा की शर्तें (https://www.google.com/intl/en/policies/terms/) तथा Google की गोपनीयता नीति (https://www.google.com/intl/en/policies/privacy/) के अधीन है।
ख. Apple सॉफ़्टवेयर के साथ मिली कुछ सॉफ़्टवेयर लाइब्रेरी और अन्य तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर मुफ़्त सॉफ़्टवेयर हैं और GNU जनरल पब्लिक लाइसेंस (GPL) या GNU लाइब्रेरी/लेसर जनरल पब्लिक लाइसेंस (LGPL) के नियमों के तहत लाइसेंसीकृत हैं। आप Apple को opensource@apple.com/in पर लिखित रूप में अनुरोध करके माध्यम, शिपिंग और हैंडलिंग के खर्च को छोड़कर बिना शुल्क के GPL या LGPL के नियमों के तहत, जो भी स्थिति हो, आप ऐसे मुफ़्त सॉफ़्टवेयर के लिए स्रोत कोड की पूर्ण मशीन-पठनीय कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। GPL/LGPL सॉफ़्टवेयर इस आशा से वितरित किया जाता है कि वह बिना किसी वारंटी के, यहाँ तक कि विक्रयशीलता या किसी विशिष्ट हेतु के लिए अनुकूलता की गर्भित वारंटी के बिना उपयोगी होगा। GPL और LGPL की कॉपी Apple सॉफ़्टवेयर के साथ शामिल होती है।
ग. MPEG-4 का उपयोग। इस उत्पाद को MPEG-4 सिस्टम स्टैंडर्ड के अनुपालन में एन्कोड करने के लिए MPEG-4 सिस्टम पेटेंट पोर्टफ़ोलियो लाइसेंस के तहत लाइसेंस प्राप्त है, बशर्ते कि एक अतिरिक्त लाइसेंस तथा रॉयल्टीज़ का भुगतान अग्रवर्णित के संबंध में आवश्यक हो (i) फ़िज़िकल मीडिया में स्टोर या एन्क्रिप्ट किए गए डेटा जिसके लिए टाइटल बाइ टाइटल आधार पर भुगतान किया जाता है तथा/या (ii) वह डेटा जिसके लिए टाइटल बाइ टाइटल आधार पर भुगतान किया जाता है और स्थाई स्टोरेज तथा/या इस्तेमाल के लिए किसी अंतिम प्रयोक्ता को हस्तांतरित किया है। इस प्रकार के अतिरिक्त लाइसेंस MPEG LA, LLC से प्राप्त किए जा सकते हैं। अतिरिक्त विवरण के लिए https://www.mpegla.com देखें।
यह उत्पाद, किसी उपभोक्ता के निजी तथा गैर-व्यापारिक इस्तेमाल के लिए MPEG-4 विजुअल पेटेंट पोर्टफ़ोलियो लाइसेंस के तहत इनके लिए लाइसेंस प्राप्त है, (i) MPEG-4 विजुअल स्टैंडर्ड (“MPEG-4 वीडियो”) के अनुपालन में वीडियो एन्कोड करना और/या (ii) MPEG-4 वीडियो को डीकोड करना, जिसे निजी तथा गैर-व्यापारिक गतिविधि में लिप्त उपभोक्ता द्वारा एन्कोड किया गया हो और/या MPEG-4 वीडियो प्रदान करने के लिए MPEG LA द्वारा लाइसेंस प्राप्त वीडियो प्रदाता से प्राप्त किया गया हो। कोई लाइसेंस अनुमत या किसी अन्य उपयोग के लिए लक्षित नहीं है। अतिरिक्त जानकारी सहित प्रचार, आतंरिक और वाणिज्यिक उपयोग तथा लाइसेंसिंग से संबंधित जानकारी MPEG LA, LLC से प्राप्त की जा सकती है। देखें https://www.mpegla.com.
घ. H.264/AVC नोटिस। जब तक Apple सॉफ़्टवेयर में AVC एनकोडिंग और/या डीकोडिंग कार्यक्षमता शामिल है, तब तक H.264/AVC के वाणिज्यिक उपयोग के लिए अतिरिक्त लाइसेंसिंग की आवश्यकता होती है और निम्नलिखित प्रावधान लागू होते हैं: इस उत्पाद में AVC कार्यक्षमता को केवल उपभोक्ता के व्यक्तिगत और गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए लाइसेंस दिया गया है (i) AVC मानक ("AVC वीडियो") के अनुपालन में वीडियो एन्कोड करने के लिए और/या (ii) AVC वीडियो को डिकोड करने के लिए जिसे एक व्यक्तिगत और गैर-व्यावसायिक गतिविधि में संलग्न उपभोक्ता द्वारा एन्कोड किया गया था और/या AVC वीडियो जिसे AVC वीडियो प्रदान करने के लिए लाइसेंस प्राप्त वीडियो प्रदाता से प्राप्त किया गया था। अन्य उपयोगों और लाइसेंस के बारे में जानकारी MPEG LA L.L.C द्वारा ली जा सकती है। यह देखें HTTPS://WWW.MPEGLA.COM.
ङ. AMR नोटिस। इस प्रोडक्ट की एडैप्टिव मल्टी-रेट (“AMR”) एन्कोडिंग और डीकोडिंग कार्यक्षमता को मोबाइल वॉइस कॉल करने या Windows प्लेटफ़ॉर्म के लिए QuickTime आर्किटेक्चर पर बने किसी भी टेलीफ़ोनी प्रोडक्ट में उपयोग का लाइसेंस नहीं मिला है। इस प्रोडक्ट में AMR एन्कोडिंग और डीकोडिंग कार्यक्षमता भी उस मोबाइल संचार संरचना में उपयोग के लिए लाइसेंसीकृत नहीं है जिसमें निम्न शामिल है: बेस स्टेशन, बेस स्टेशन कंट्रोलर/रेडियो नेटवर्क कंट्रोलर, स्विचिंग सेंटर और पब्लिक स्विच्ड नेटवर्क से और उस तक गेटवे।
च. FAA नोटिस। Apple सॉफ़्टवेयर द्वारा प्रदर्शित एयरक्राफ़्ट सिचुएशन डिस्प्ले और नेशनल एयरस्पेस सिस्टम स्टेटस इन्फ़ॉर्मेशन डेटा (सामूहिक रूप से “फ़्लाइट डेटा”) फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जनरेट किया जाता है। आप FAA की पूर्व लिखित अनुमति के बिना फ़्लाइट डेटा का पुनः वितरण न करने पर सहमत हुए हैं। FAA और Apple, फ़्लाइट डेटा के उपयोग और उसकी सटीकता से संबंधित सभी स्पष्ट और गर्भित (विक्रयशीलता या किसी विशिष्ट हेतु के लिए अनुकूल होने की गर्भित वारंटी सहित) वारंटियों को अस्वीकार करता है। आप इस बात पर सहमति देते हैं कि फ़्लाइट डेटा के उपयोग से हुई किसी भी हानि, क्षति, दावे, दायित्व, खर्च या दंड के लिए या किसी अप्रत्यक्ष, विशेष, गौण, आकस्मिक या परिणामी क्षति के लिए FAA और Apple ज़िम्मेदार नहीं होगा। Apple सॉफ़्टवेयर, FAA द्वारा प्रायोजित या समर्थित नहीं है। FAA, तकनीकी या सिस्टम संबंधी समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार नहीं है और इस तरह की समस्याओं या ऑपरेशनल ट्रैफ़िक फ़्लो संबंधी समस्याओं के संबंध में आप FAA से संपर्क नहीं कर पाएँगे।
छ. Adobe Color Profiles का उपयोग। इस लाइसेंस के आधार पर आप Apple सॉफ़्टवेयर के साथ मिले Adobe Color Profile सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं लेकिन इसके तहत Adobe, कलर प्रोफ़ाइल संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता देने के लिए बाध्य नहीं है, जिसमें प्रोफ़ाइल के अपग्रेड या भावी संस्करण या अन्य आइटम शामिल है। ऊपर दिए गए अनुबंध 8 और 9 के प्रावधानों के अलावा, ADOBE किसी भी स्थिति, में किसी भी क्षति, दावों या खर्चों के लिए आपके प्रति उत्तरदायी नहीं होगा। Apple सॉफ़्टवेयर के साथ वितरित किया गया Adobe Color Profile सॉफ़्टवेयर, Adobe से डाउनलोड करने के लिए https://www.adobe.com पर भी उपलब्ध होता है।
ज. Gracenote® अंतिम उपयोगकर्ता लाइसेंस अनुबंध। इस ऐप्लिकेशन या डिवाइस में Gracenote, Inc. जो कि एमरीविल, कैलिफ़ोर्निया में स्थित है (“Gracenote”) के सॉफ़्टवेयर शामिल हैं। Gracenote के सॉफ़्टवेयर (“Gracenote Software”) के कारण यह ऐप्लिकेशन डिस्क और/या फ़ाइल पहचान निष्पादित करने और ऑनलाइन सर्वरों या ऐम्बेडेड डेटाबेस (सामूहिक रूप से “Gracenote Servers”) से नाम, कलाकार, ट्रैक और शीर्षक जानकारी सहित, संगीत संबंधी जानकारी (“Gracenote Data”) प्राप्त करने और अन्य प्रकार्य करने में सक्षम होता है। आप Gracenote Data का उपयोग इस ऐप्लिकेशन या डिवाइस के केवल वांछित अंतिम उपयोगकर्ता प्रकार्यों के माध्यम से कर सकते हैं।
आप सहमत हैं कि आप Gracenote Data, Gracenote Software और Gracenote Servers का उपयोग केवल अपने निजी, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए करेंगे। आप सहमत हैं कि आप Gracenote Software या कोई भी Gracenote Data किसी तृतीय पक्ष को निर्दिष्ट नहीं करेंगे, प्रति नहीं देंगे, ट्रांसफ़र या प्रदान नहीं करेंगे। आप सहमत हैं कि आप GRACENOTE DATA, GRACENOTE SOFTWARE या GRACENOTE SERVERS, का उपयोग या दोहन इस दस्तावेज़ के स्पष्ट रूप से उल्लेखित प्रावधानों के अतिरिक्त अन्य प्रकार से नहीं करेंगे।
आप सहमत हैं कि Gracenote Data, Gracenote Software और Gracenote Servers को उपयोग करने का आपका गैर-विशिष्ट लाइसेंस समाप्त हो जाएगा यदि आप इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं। यदि आपका लाइसेंस समाप्त होता है तो आप Gracenote Data, Gracenote Software और Gracenote Servers के किसी भी और सभी प्रकार के उपयोग को रोकने के लिए सहमत हैं। Gracenote के पास समस्त स्वामित्व अधिकारों सहित Gracenote Data, Gracenote Software और Gracenote Servers के सभी अधिकार सुरक्षित हैं। किसी भी परिस्थिति में, आपके द्वारा प्रदान की गई किसी भी जानकारी के संबंध में आपको भुगतान करने के लिए Gracenote उत्तरदायी नहीं होगा। आप सहमत हैं कि Gracenote, Inc. द्वारा स्वयं इसके नाम से सीधे आपके विरुद्ध इस अनुबंध के अंतर्गत इसके अधिकारों को लागू कराया जा सकता है।
Gracenote सेवा द्वारा सांख्यिकीय उद्देश्यों से प्रश्नों की निगरानी के लिए एक विशिष्ट पहचानकर्ता का उपयोग किया जाता है। सांयोगिक रूप से आवंटित संख्यात्मक पहचानकर्ता का उद्देश्य Gracenote सेवा को प्रश्नों की गणना करने की अनुमति देना है जबकि आपके बारे में कोई जानकारी एकत्र नहीं की जाती है। अधिक जानकारी के लिए, Gracenote सेवा का Gracenote गोपनीयता नीति वेब पेज देखें।
Gracenote Software और Gracenote Data के प्रत्येक आइटम का लाइसेंस आपको “जैसे है वैसे” आधार पर प्रदान किया जाता है। Gracenote द्वारा Gracenote Servers में Gracenote Data से प्राप्त किसी सूचना की सटीकता के बारे में कोई कथन या आश्वासन, स्पष्ट या निहित रूप में नहीं दिया जाता है। Gracenote के पास Gracenote Servers से डेटा डिलीट करने या Gracenote के अनुसार पर्याप्त उचित कारण से डेटा श्रेणियों को बदलने का अधिकार सुरक्षित रहता है। इसका कोई आश्वासन नहीं दिया जाता है कि Gracenote Software या Gracenote Servers त्रुटिमुक्त हैं या यह कि Gracenote Software या Gracenote Servers की कार्यप्रणाली अबाधित है। Gracenote आपको कोई उन्नत या अतिरिक्त डेटा प्रकार या श्रेणियाँ प्रदान करने के लिए बाध्य नहीं है जिसे Gracenote द्वारा भविष्य में प्रदान किया जा सकता है और वह किसी भी समय अपनी सेवाएँ रोकने के लिए स्वतंत्र है। GRACENOTE द्वारा बाज़ार में लाने योग्य स्थितियों गैर विशिष्ट के लिए अनुकूलता, स्वत्वाधिकार तथा गैर-उल्लंघन के लिए निहित आश्वासन सहित, परंतु इसी तक सीमित नहीं, कोई भी स्पष्ट या निहित वारंटी अस्वीकार की जाती है। GRACENOTE द्वारा उन परिणामों का आश्वासन नहीं दिया जाता है जिन्हें आपके द्वारा GRACENOTE SOFTWARE या किसी भी GRACENOTE SERVER को उपयोग करने से प्राप्त होगा। किसी भी स्थिति में GRACENOTE किसी भी परिणामी या आकस्मिक हानियों या किसी भी लाभ के नुकसान या राजस्व की हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
16. Yahoo Search Service प्रतिबंध। Safari के ज़रिए उपलब्ध होने वाली Yahoo Search Service को केवल निम्नांकित देशों और क्षेत्रों में लाइसेंस प्राप्त है: अर्जेंटीना, अरुबा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बारबाडोस, बेल्जियम, बर्मूडा, ब्राज़ील, बुल्गेरिया, कनाडा, केमान आइलैंड, चिली, चीन मुख्यभूमि, हाँग काँग, ताइवान, कोलम्बिया, साइप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, डोमिनियन रिपब्लिक, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, ग्रेनाडा, ग्वाटेमाला, हाँगकांग, हंगरी, आइसलैंड, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, जमाइका, जापान, लात्विया, लिथुआनिया, लक्जम्बर्ग, मलेशिया, माल्टा, मेक्सिको, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, निकारागुआ, नॉर्वे, पनामा, पेरू, फ़िलीपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, साउथ कोरिया, स्पेन, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट, स्वीडन, स्विज़रलैंड, ताइवान, थाइलैंड, द बहामास, ट्रिनिदाद एंड टोबैगो, तुर्की, यूके, उरुग्वे, अमेरिका तथा वेनेज़ुएला।
EA1855
08/07/2023
————————————
Apple Pay पूरक नियम और शर्तें
यह Apple Pay पूरक नियम और शर्तें (“पूरक शर्तें”) macOS के लिए सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध (“लाइसेंस”) को पूर्ण करते है; लाइसेंस की दोनों शर्तें और यह पूरक शर्तें आपके द्वारा Apple Pay सुविधा का उपयोग नियंत्रित करेंगी जो लाइसेंस के अंतर्गत एक “सेवा” होगी। इन पूरक शब्दावलियों में उपयोग किए गए कैपिटल शब्दावलियों का अर्थ लाइसेंस में बताया गया है।
1. अवलोकन और उपयोग पर लागू प्रतिबंध
Apple Pay आपको Apple Pay सुविधा (“समर्थित कार्ड”) द्वारा समर्थित क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड सहित Apple Card का वर्चुअल प्रतिरूप संग्रहित करने देता है और वेबसाइट में भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने या भुगतान करने और ऑर्डर ट्रैक करने और रसीदें देखने के लिए समर्थित Mac का उपयोग करने देता है। Apple सॉफ़्टवेयर के Apple Pay फ़ीचर केवल चुने हुए क्षेत्रों में चुने हुए कार्ड जारीकर्ताओं, भुगतान नेटवर्कों और व्यापारियों के पास ही उपलब्ध हो सकते हैं। प्रदेश, जारीकर्ता और व्यापारी के अनुसार फ़ीचर अलग-अलग हो सकते हैं। समर्थित कार्ड में समय-समय पर बदलाव हो सकता है।
आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए Apple Pay बनाया है और आप केवल आपके समर्थित कार्ड के लिए प्रबंध कर सकते हैं। यदि आप समर्थित कॉर्पोरेट कार्ड के लिए प्रबंध कर रहे हैं, तो आप यह दर्शाते हैं कि ऐसा आप अपने नियोक्ता के प्राधिकार में कर रहे हैं और आप इस उपयोग की शर्तों के लिए तथा इस फ़ीचर के उपयोग के परिणामस्वरुप होने वाले सभी लेन-देनों के लिए अपने नियोक्ता के साथ प्राधिकृत रूप से प्रतिबद्ध हैं।
आप इस बात से भी सहमत हैं कि आप इस Apple Pay का गैरकानूनी या कपटपूर्ण उद्देश्यों के लिए तथा लाइसेंस और इन पूरक शर्तों द्वारा प्रतिबंधित किसी भी अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग नहीं करेंगे। इसके अतिरिक्त आप लागू होने वाले कानूनों और विनियमों के अनुसार Apple Pay का उपयोग करने से सहमत है। आप इस बात से भी सहमत है कि आप Apple Pay सेवा (किसी भी ऑटोमेटेड साधन से सेवा ऐक्सेस करने समेत) या सेवा से जुड़े किसी भी सर्वर या नेटवर्क, अथवा कोई भी पॉलिसी, आवश्यकताएँ या सेवा से जुड़े नेटवर्क के विनियमों (उस पर किसी भी अनधिकृत ऐक्सेस, उपयोग या डेटा तथा ट्रैफ़िक के मॉनिटरिंग के उपयोग समेत) में हस्तक्षेप तथा उनका भंग नहीं करेंगे।
2. Mac पर उपयोग
आप समर्थित Mac पर Safari से ऐक्सेस की गई वेबसाइटों पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए Apple Pay का उपयोग कर सकते हैं। इस सुविधा के उपयोग के लिए आपके पास किसी समर्थित iOS डिवाइस या Apple Watch (“समर्थित डिवाइस”) के लिए नियोजित किया गया समर्थित कार्ड होना चाहिए। जब आप Apple Pay का उपयोग कर किसी वेबसाइट से चेक आउट करते हैं तो आपको समर्थित डिवाइस का उपयोग कर लेनेदेन को अधिकृत करना होगा।
इन अनुपूरक नियमों में निर्धारित किए गए नियमों के अलावा Safari से ऐक्सेस की गई वेबसाइटों पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए Apple Pay का आपके द्वारा किया गया उपयोग आपके समर्थित डिवाइसों पर लागू होने वाले Apple Pay के अनुपूरक नियम व शर्तों का विषय है, ये वे नियम होते हैं जो एतद्वारा संदर्भ द्वारा निगमित हैं और जिन्हें निम्न पर जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है: सेटिंग्स > सामान्य > हमारे बारे में > कानूनी > आपके iOS डिवाइस से लाइसेंस, या हमारे बारे में > कानूनी > युग्मित iOS डिवाइस पर Watch ऐप से लाइसेंस। समर्थित डिवाइस समय-समय पर बदल सकते हैं।
अंतर्निहित Touch ID वाले MacBook Pro पर आप समर्थित कार्ड को नियोजित कर और Safari से ऐक्सेस की गई वेबसाइटों पर भुगतान करने के लिए Apple Pay का उपयोग कर Apple Pay सेटअप कर सकते हैं। इन Mac पर Apple Pay का उपयोग करने के लिए आपके पास किसी सक्रिय iCloud खाते के साथ संबद्ध समर्थित कार्ड होना आवश्यक है। Apple Pay केवल 13 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए ही उपलब्ध है और iCloud या आपके समर्थित कार्ड के संबंधित कार्ड जारीकर्ता द्वारा लगाए गए आयु-आधारित प्रतिबंधों का विषय हो सकता है।
3. Apple का आपके साथ संबंध
Apple इस सुविधा के आपके उपयोग द्वारा होने वाले भुगतानों को प्रोसेस नहीं करता या भुगतानों, वापसियों, धन वापसियों, रिवॉर्ड, मूल्य, छूट, ऑर्डर, ऑर्डर फ़ुलफ़िलमेंट, या अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों पर अन्य कोई नियंत्रण नहीं रखता है।
आपको जिस जारीकर्ता ने कार्ड जारी किया है, उसके कार्डधारक अनुबंध की शर्तें आपके समर्थित कार्ड और उसका Apple Pay के संबंध में होने वाले उपयोग को नियंत्रित करना जारी रखेंगी। इसी प्रकार, आपके द्वारा Apple Pay सुविधा का उपयोग कर की जाने वाले किसी भी प्रोडक्ट या सेवा की खरीदारी व्यापारी के नियम व शर्तों के अधीन होगी।
Apple Card केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में ही उपलब्ध है और इसे Goldman Sachs Bank USA, Salt Lake City Branch (“Apple Card जारीकर्ता”) द्वारा जारी किया जाता है। जब आप Apple Card के लिए आवेदन करते हैं, तो आप Apple Card जारीकर्ता के साथ खाता खोलने के लिए आवेदन करते हैं। Apple Card आपके निवासी राज्य पर आधारित केवल 18 वर्ष या उससे ऊपर की आयु (या उससे भी ऊपर की आयु) के व्यक्तियों के लिए ही उपलब्ध है। Apple Card प्रदान करने वाली वित्तीय संस्था परिवर्तन के अधीन है और आपके द्वारा Apple Card का उपयोग उनके नियम और शर्तों के अधीन है।
किसी भी कार्डधारक या व्यापारी के अनुबंध के नियमों को या Apple Pay के फ़ीचर के उपयोग पर लागू अन्य नियम और शर्तों को लाइसेंस या इन पूरक शर्तों द्वारा किसी भी प्रकार संशोधित नहीं किया जा सकता है और ऐसी शर्तें Apple Pay के प्रयोज्य फ़ीचर और आपके समर्थित Mac पर उसके वर्चुअल प्रतिरूप के आपके उपयोग पर लागू होंगी।
आप इस बात से सहमत होते हैं कि आपके कार्डधारक या व्यापारी अनुबंध के लिए Apple कोई पक्ष नहीं है और न ही Apple निम्न के लिए उत्तरदायी है, (क) Apple Pay कार्यात्मकता का उपयोग करने के दौरान कंटेंट, सटीकता या किसी भी भुगतान कार्ड की अनुपलब्धता, वाणिज्यिक गतिविधि, लेन-देन, खरीदारी, ऑर्डर, ऑर्डर फ़ुलफ़िलमेंट या रसीदें; (ख) क्रेडिट देना या क्रेडिट के लिए योग्यता का मूल्यांकन; (ग) Apple Pay या Wallet के आपके उपयोग से संबंधित जारीकर्ताओं, व्यापारियों या अन्य तृतीय पक्षों की गतिविधियाँ; (घ) समर्थित कार्ड के संयोजन में किसी जारीकर्ता, व्यापारी या अन्य तृतीय पक्ष द्वारा लिए गए निर्णय; (ङ) व्यापारी के कार्यक्रम के अंतर्गत रिवॉर्ड या स्टोर मान की प्राप्ति या मोचन; या (च) प्रीपेड कार्ड की फंडिंग और रीलोडिंग। भुगतान कार्ड या इससे जुड़ी वाणिज्यिक गतिविधि से संबंधित सभी विवादों या प्रश्नों के लिए कृपया अपने जारीकर्ता या प्रयोज्य व्यापारी से संपर्क करें।
4. गोपनीयता
समर्थित डिवाइस पर भुगतान ट्रांज़ैक्शन को पूरा करने के लिए Apple Pay का उपयोग करते समय Apple Pay आपके व्यवहार को पूरा करने के लिए भुगतान जानकारी को किसी एन्क्रिप्टेड प्रारूप में आपके Mac और समर्थित डिवाइस के बीच भेजेगा। Touch ID वाले MacBook Pro पर कोई भुगतान व्यवहार करने के लिए Apple Pay का उपयोग करते समय आपकी भुगतान जानकारी उस व्यवहार के एक भाग के रूप में वेबसाइट को एन्क्रिप्टेड प्रारूप में दी जाएगी। Touch ID वाले MacBook Pro पर Apple Pay से कोई कार्ड जोड़ते समय आपके डिवाइस की जानकारी जैसे किसी डिवाइस की सेटिंग सक्षम हैं या नहीं और डिवाइस पैटर्न (उदाहरण के लिए प्रतिशत समय डिवाइस गति में है, प्रति सप्ताह कॉल की अनुमानित संख्या) का उपयोग करता है या नहीं, Apple को आपकी पात्रता निर्धारित करने और आपको धोखाधड़ी से बचाने के लिए भेजी जाएगी। आप Apple Pay के अपने उपयोग के भाग के रूप में एकत्र की जाने वाली, उपयोग की जाने वाली और शेयर की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी के बारे में “Apple Pay और गोपनीयता का परिचय” सहित संबंधित सेवा विशिष्ट गोपनीयता सूचनाओं को पढ़कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसे आपके iOS डिवाइस या Mac पर या युग्मित iOS डिवाइस पर Watch ऐप में या https://www.apple.com/in/legal/privacy पर जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है। Apple Pay का उपयोग करके आप Apple को और उसकी सहायक कंपनियों और अभिकर्ताओं को Apple Pay की कार्यक्षमताओं को प्रदान करने और पूर्ववर्ती जानकारी को हस्तांतरित करने, कलेक्शन करने, रख-रखाव करने, प्रोसेस करने और उपयोग करने की स्वीकृति के लिए सहमत होते हैं।
5. सुरक्षा
Apple Pay आपके समर्थित कार्डों के वर्चुअल प्रतिरूप को संग्रहित करता है और आप यह समझते हैं और स्वीकार करते हैं कि किसी तृतीय पक्ष को आपके डिवाइस का पासकोड या पासवर्ड देने से या किसी तृतीय पक्ष को आपके समर्थित डिवाइस या Mac पर Touch ID का उपयोग करने के लिए उनके फ़िंगरप्रिंट को जोड़ने की अनुमति देने से वे आपके Mac पर वेबसाइट में Apple Pay भुगतान करने के लिए सक्षम हो सकते हैं। आप अपने डिवाइस और अपने लागू होने योग्य पासकोड या पासवर्ड की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से ज़िम्मेदार हैं। आप सहमति देते हैं कि यदि आपका डिवाइस गुम होता है या उसकी ऐक्सेस को आप शेयर करते हैं या यदि आप macOS में अनधिकृत बदलाव करते हैं तो Apple इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा।
यदि आपका डिवाइस गुम या चोरी हो गया है और उस पर Find My iPhone या Find My सक्षम है, तो आप Find iPhone या https://icloud.com का उपयोग डिवाइस को खोया हुआ मोड में रखकर उस पर मौजूद वर्चुअल समर्थित भुगतान कार्डों से भुगतान करने की क्षमता निलंबित करने के लिए कर सकते हैं। आप अपने डिवाइस से डेटा भी मिटा सकते हैं जिससे कि डिवाइस पर मौजूद वर्चुअल समर्थित कार्डों द्वारा भुगतान करने की क्षमता निलंबित करने का प्रयास किया जाएगा। अपने वर्चुअल समर्थित कार्डों पर अनधिकृत ऐक्सेस को रोकने के लिए आपको अपने समर्थित कार्डों के कार्ड जारीकर्ता से भी संपर्क करना चाहिए।
यदि आप रिपोर्ट करते हैं या Apple को कपटपूर्ण तथा अनुचित गतिविधि का संदेह होता है, तो किसी भी जाँच-पड़ताल में Apple को सहयोग देने और हमारे द्वारा बताए गए किसी भी कपट प्रतिबंध उपायों का उपयोग करने के लिए आप सहमत होते हैं।
6. दायित्व की सीमा
इस लाइसेंस में बताए गए वारंटियों का अस्वीकरण और उत्तरदायित्व की मर्यादाओं के अलावा, खरीद, भुगतान, लेन-देन, ऑर्डर, ऑर्डर फ़ुलफ़िलमेंट, प्राप्ति सूचना या APPLE PAY फ़ीचर का उपयोग करके की गई अन्य वाणिज्यिक गतिविधि को APPLE मानता नहीं है और आप इस बात से भी सहमत है कि आप आपके समर्थित कार्ड, वर्चुअल समर्थित कार्ड और वाणिज्यिक गतिविधि संबंधित विवादों का हल करने के लिए कार्ड जारीकर्ता, भुगतान नेटवर्क तथा व्यापारी के साथ हुए अनुबंध को देखेंगे।